Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नया घर ख़रीदने के बाद जानिए क्यों डरे हुए हैं 'अर्जुन रेड्डी'? विजय को आयी मां की याद

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 27 Nov 2019 07:39 PM (IST)

    Vijay Deverkonda Buys New House अर्जुन रेड्डी 2017 में रिलीज़ हुई थी। यह दो मेडिकल स्टूडेंट्स के प्यार की कहानी है जिसका नायक मेधावी लेकिन गर्म मिज़ाज ...और पढ़ें

    Hero Image
    नया घर ख़रीदने के बाद जानिए क्यों डरे हुए हैं 'अर्जुन रेड्डी'? विजय को आयी मां की याद

    नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन रेड्डी को रिलीज़ हुई कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन यह फ़िल्म अपने विषय और ट्रीटमेंट को लेकर आज भी बहसों के केंद्र में आ जाती है। हिंदी में इसका रीमेक कबीर सिंह इसी साल रिलीज़ हुआ था, जो इस साल की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म है। कबीर सिंह के ज़रिए अर्जुन रेड्डी के लीड एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी हिंदी दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजय के फैंस के लिए अब एक दिलचस्प ख़बर आयी है। अर्जुन रेड्डी स्टार ने नया घर ख़रीदा है, जिसकी सूचना उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस तक पहुंचाई है। फेसबुक पर विजय ने एक पोस्ट के ज़रिए बताया है कि उन्होंने इतना बड़ा घर ख़रीद लिया है कि अब इसमें डर लगता है। अब मुझे मम्मी की ज़रूरत है, जो हम सबको को सुरक्षा का अहसास करवाएं। इसे घर बनाएं। इसके साथ विजय ने अपने पैरेंट्स और भाई के साथ पूजा-पाठ के बाद की तस्वीर शेयर की है। 

    इंडिया टुडे की ख़बर के अनुसार, विजय ने हैदराबाद की पॉश लोकेलिटी जुबली हिल्स में घर ख़रीदा है, जिसकी क़ीमत 15 करोड़ रुपये बताई जाती है। विजय ने यही तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है और इसके साथ लिखा है- उनकी ख़ुशी (मां) उनका गर्व (पिता)। हमारा नया घर। चारों देवरकोंडा की तरफ़ से आप सबको प्यार। आप सब भी हमारी इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Her happiness ❤ His pride 😁 Our new home! Sending you all lots of love from the 4 Deverakondas - you've all been a part of this journey with us 🤗

    A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda) on

    बता दें कि अर्जुन रेड्डी 2017 में रिलीज़ हुई थी। यह दो मेडिकल स्टूडेंट्स के प्यार की कहानी है, जिसका नायक मेधावी लेकिन गर्म मिज़ाज वाला प्रेमी होता है। फ़िल्म के कुछ दृश्यों को लेकर तमाम लोगों ने सवाल उठाये थे, मगर इन सवालों से परे अर्जुन रेड्डी बड़ी सफलता बनी और फिर इसका हिंदी रीमेक भी कामयाब रहा, जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने लीड रोल्स निभाये। इसके बाद आयी विजय की डियर कामरेड भी बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थी और अब वर्ल्ड फेमस लवर अगले साल रिलीज़ होगी।