विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कहानी 2' के 'ट्रेलर लांच इवेंट में इसलिए नहीं आ सके अर्जुन रामपाल!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 26 Oct 2016 12:25 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 01:35 PM (IST)

अर्जुन इस फ़िल्म में पुलिस अफ़सर के रोल में हैं, जबकि विद्या बालन वांटेड क्रिमिनल का किरदार निभा रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। अर्जुन रामपाल की दो फ़िल्में 'कहानी 2' और 'रॉक ऑन 2' बैक-टू-बैक रिलीज़ के लिए स्लेटिड हैं। दोनों ही बेहद अहम फ़िल्में हैं, लेकिन अर्जुन हाल ही में इन दोनों फ़िल्मों के प्रमोशनल इवेंट्स से नदारद दिखे, लेकिन अर्जुन ने कहा है कि वो जल्द वापस आएंगे।

डायरेक्टर सुजॉय घोष की फ़िल्म 'कहानी 2' का ट्रेलर मंगलवार को मुंबई में रिलीज़ किया गया। इस इवेंट में विद्या बालन समेत फ़िल्म से जुड़े तक़रीबन सभी लोग मौजूद रहे, लेकिन अर्जुन रामपाल कहीं दिखाई नहीं दिए। अर्जुन इस फ़िल्म में पुलिस अफ़सर के रोल में हैं, जबकि विद्या बालन वांटेड क्रिमिनल का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले अर्जुन 'रॉक ऑन 2' के ट्रेलर लांच इवेंट में भी कहीं नज़र नहीं आए। अर्जुन ने इन दोनों फ़िल्मों के इंपोर्टेंट इवेंट्स को मिस करने की वजह का खुलासा किया है। अर्जुन ने ट्वीट किया है कि उन्हें इस बात का अफ़सोस है, कि वो अपनी दो अहम फ़िल्मों के ट्रेलर रिलीज़ में शामिल नहीं हो सके, लेकिन एक बेटे का फ़र्ज़ मुझे बुला रहा है।

RA. One ने पूरे किए 5 साल, जानिए कब आ रही है RA. One 2

जानकारी के मुताबिक अर्जुन इस वक़्त लिस्बन में हैं, जहां उनकी मां का इलाज चल रहा है। इसीलिए वो इवेंट्स में नहीं आ सके। वैसे अर्जुन ने दोनों फ़िल्मों के ट्रेलर शेयर करते हुए वादा किया है कि वो जल्द ही लौटेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।