Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने शेयर की 'क्यूट' फोटो, अभिनेता को KISS करती नजर आईं बर्थडे गर्ल

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sun, 24 Oct 2021 12:17 PM (IST)

    अर्जुन कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है इसमें वो अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के गाल पर किस कर रही हैं। तो वहीं अर्जुन कपूर भी काफी खुश दिख रहे हैं।

    Hero Image
    अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, फोटो साभार: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का आज जन्मदिन है। मलाइका अरोड़ा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में पूरी फिल्म इंडस्ट्री से मलाइका अरोड़ा को बर्थडे विशेज मिल रहे हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा को एक ऐसे शख्स ने बर्थडे विश किया है जिसकी शुभकामनाओं से मलाइका का दिन बन गया है। ये खास कोई और नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर हैं। अर्जुन कपूर ने मलाइका को बेहद खूबसूरत अंदाज में बर्थडे विश किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी के साथ अर्जुन अपने कई खास दोस्तों को सोशल मीडिया के जरिए ही बर्थडे विश भी करते हैं। ऐसे में जब बात उनकी लेडी लव की को तो भला एक्टर कैसे पीछे रह सकते हैं। अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए मलाइका अरोड़ा के साथ तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है।

    अर्जुन कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है इसमें वो अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के गाल पर किस कर रही हैं। तो वहीं अर्जुन कपूर भी काफी खुश दिख रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज के दिन और किसी और दिन मैं बस तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान लाना चाहता हूं। इस साल आप सबसे ज्यादा मुस्कुराएं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    अर्जुन कपूर की इस तस्वीर पर करीना कपूर ने कमेंट के जरिए बताया है कि उन्होंने अर्जुन और मलाइका की ये खूबसूरत तस्वीर क्लिक की है। करीना ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे फोटो क्रेडिट चाहिए अर्जुन जी'। वहीं कई अन्य लोग इस तस्वीर पर कमेंट कर मलाइका को बर्थडे विश कर रहे हैं। बता दें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर कई बार एक साथ देखा जाता है। इसके अलावा अब दोनों ही कई पोस्ट भी एकदूसरे के साथ शेयर करते रहते हैं। जिससे कि इनके रिश्ते पर भी मोहर लग चुकी हैं।