Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कपूर ने दो दिन बाद करीना कपूर ख़ान को क्यों दी जन्मदिन की बधाई? इस फोटो में छिपी है ख़ास वजह...

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 23 Sep 2021 12:58 PM (IST)

    करीना कपूर ख़ान को जन्मदिन 21 सितम्बर को बीच चुका है। बता दें करीना और अर्जुन की एंड का में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने पति-पत्नी के किरदार निभाये थे। करीना के साथ अर्जुन के संबंध काफ़ी दोस्ताना हैं।

    Hero Image
    Saif Ali Khan and Arjun Kapoor in Bhoot Police. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के बेहतरीन अदाकाराओं में शामिल करीना कपूर ख़ान ने 21 सितम्बर को अपना 41वां जन्मदिन मनाया था। उन्हें परिवार और दोस्तों के अलावा कई सेलेब्स ने बर्थडे विश किया, जिसका करीना ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के ज़रिए जवाब भी दिया, मगर अर्जुन कपूर ने इस मामले में थोड़ा लेटलतीफ़ी दिखायी और दो दिनों बाद बेबो को जन्मदिन की मुबारकबाद दी और ऐसा करने के पीछे अर्जुन ने वजह भी बतायी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम तौर पर जिसे जन्मदिन विश किया जाता है, उसकी तस्वीर प्रमुखता के साथ शेयर की जाती है, मगर अर्जुन ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट करीना को बधाई देते हुए एक ऐसी तस्वीर साझा की, जिसमें बेबो कहीं दूर बैकग्राउंड में नज़र आ रही हैं।

    शरारती अर्जुन ने इसके साथ मज़ेदार कैप्शन लिखा- बेबो, जन्मदिन की देर से बधाई। मैं टिम (तैमूर अली ख़ान), नवाब साहब (सैफ़ अली ख़ान) और अपनी इस फोटो को पोस्ट करने की कोई वजह ढूंढ रहा था, लिकन हम सब जानते हैं कि फोकस से बाहर होते हुए भी तुम हर फ्रेम में हमेशा आकर्षण का केंद्र रहोगी। सेट पर और सेट के बाहर वक़्त अच्छा रहे, ख़ासकर तब जबकि हम तुम्हें भी भूत पुलिस के सीक्वल में शामिल कर लें।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    बता दें, यह तस्वीर भूत पुलिस की शूटिंग के दौरान ली गयी थी, जब एक्टर्स हिमाचल प्रदेश में फ़िल्म शूट कर रहे थे। उस दौरान करीना कपूर ख़ान बेटे तैमूर अली ख़ान के साथ से सैफ़ से मिलने गयी थीं। करीना ने अर्जुन की इस पोस्ट का जवाब अपनी इंस्टा स्टोरी में दिया। करीना ने लिखा कि यह उनकी पसंदीदा फोटो है।

     

    भूत पुलिस डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हो चुकी है। इस हॉरर-कॉमेडी में सैफ़ ने विभूति नाम के तांत्रिक का किरदार निभाया है, वहीं अर्जुन उनके छोटे भाई चिरौंजी के रोल में हैं। फ़िल्म में यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस ने फीमेल लीड रोल निभाये हैं। वैसे, अर्जुन और करीना आर बाल्की की फ़िल्म की एंड का में साथ काम कर चुके हैं। उस फ़िल्म में दोनों पति-पत्नी के किरदार में थे। 

    comedy show banner