Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कपूर ने घास-फूस के साथ अनुष्का शर्मा को किया बर्थडे विश, जमीन में लेटकर यूं मनाया जन्मदिन

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Sun, 01 May 2022 01:45 PM (IST)

    अनुष्का शर्मा एक नेचर लवर हैं। जिससे वह लोगों को हाल फिलहाल रूबरू कराती रहती हैं। अनुष्का के इसी प्यार को ध्यान में रखते हुए अर्जुन उन्हें विश करने के लिए नेचर की गोद में पहुंच गए और पेड़-पौधों व घास-फूस के बीच लोट-लोटकर अनुष्का को जन्मदिन की बधाईयां दीं।

    Hero Image
    Anushka Sharma, Arjun Kapoor, Anushka Sharma birthday, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा रविवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें कई सारी बर्थडे विशेज मिल रही हैं, लेकिन इन सब के बीच एक्टर अर्जुन कपूर ने अनुष्का को विश करने के लिए बड़ा ही अतरंगी अंदाज चुना। जिसे देखकर एक्ट्रेस की भी हंसी छूट जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, अनुष्का शर्मा एक नेचर लवर हैं। जिससे वह लोगों को हाल फिलहाल रूबरू कराती रहती हैं। अनुष्का के इसी प्यार को ध्यान में रखते हुए अर्जुन उन्हें विश करने के लिए नेचर की गोद में पहुंच गए और पेड़-पौधों व घास-फूस के बीच लोट-लोटकर अनुष्का को जन्मदिन की बधाईयां दीं। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अनुष्का की एक कोलाज फोटो शेयर की है। जिसमें अनुष्का खिली हुई धूप के बीच हरी-हरी घास में लेटी हुई नजर आ रही हैं। इसी के साथ अर्जुन ने अपनी फोटो भी जोड़ी है, जिसमें वह घास और पेड़-पौधों के बीच लेटकर पोज दे रहे हैं।

    शरारती अंदाज में एक्ट्रेस को विश करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा नेचर ये है की मैं इंडिया की अपनी सबसे नेचर गर्ल अनुष्का शर्मा को एक नेचुरल सा विश करुं उसके बर्थडे पर वो भी फूल पत्ती और बहुत सारे पेड़- पौधों के बीच रहकर! आपका जीवन बेहतरीन रहे अनुष्का शर्मा! तुम्हारे जैसा कोई भी नहीं है!'

    View this post on Instagram

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    अर्जुन के इस पोस्ट पर अनुष्का ने भी रिप्लाई किया है और उन्हें जवाब देते हुए कहा, 'मुझे पता है कि तुम्हारी यह तस्वीर पहले से ही तुम्हारी फोटो एलबम में थी।' इसके साथ ही उन्होंने चिढ़ाने वाला इमोजी भी बनाई।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों 'द लेडीकिलर' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा अर्जुन के पास विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कुत्ते' भी है। जिसमें वह पुलिस कॉन्स्टेबल का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ एक्ट्रेस तब्बू, राधिका मदान और नसीरुद्दीन हैं। हाल ही एक्टर ने फिल्म 'एक विलेन रिटर्नल' की भी शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह दिशा पाटनी, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगे।

    वहीं, अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्म 'चकड़ा' एक्सप्रेस की तैयारी में लगी हुई है। यह महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। जिसमें अनुष्का लीड रोल प्ले कर रही हैं।