Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arjun Kapoor ने डाली अपनी हल्क जैसी शर्टलेस फोटो, Malaika Arora ने किया ये कमेंट

    By Vineet SharanEdited By:
    Updated: Thu, 13 Jun 2019 04:30 PM (IST)

    Arjun Kapoor ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम में वर्कआउट की hulk जैसी फोटो पोस्ट की है। इन दो तस्वीरों में से एक में अर्जुन शर्टलेस हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Arjun Kapoor ने डाली अपनी हल्क जैसी शर्टलेस फोटो, Malaika Arora ने किया ये कमेंट

    नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम में वर्कआउट की फोटो पोस्ट की है। फोटो हल्क जैसी है। इन दो तस्वीरों में से एक में अर्जुन शर्टलेस हैं। वहीं दूसरे में मसल्स दिखाते नजर आ रहे हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी इस तस्वीरों पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट सेक्शन में कई बाईसेप्स इमोजी डाल दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वरियर मोड ऑन हैशटैग पानीपत
    अर्जुन ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, वरियर मोड ऑन हैशटैग पानीपत। दरअसल अर्जुन कपूर इन दिनों आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो एक पीरियड ड्रामा है। यह पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है। अर्जुन इस फिल्म में एक वीर लड़ाके सदाशिव राव भाऊ की भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म में कृर्ति सेनन और संजय दत्त भी हैं। कृर्ति पार्वती बाई और संजय दत्त अहमद शाह का किरदार निभा रहे है। पानीपत में पद्मिनी कोल्हापुरी और मोहनीश बहल भी हैं।

    रितेश देशमुख ने कमेंट किया, भाऊ एकदम कड़क
    अर्जुन की इस पोस्ट पर 2.5 लाख से ज्यादा लाइक और 1300 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। रितेश देशमुख ने इस फोटो पर कमेंट किया है, भाऊ एकदम कड़क। अनन्या पांडे ने कमेंट बॉक्स में लिखा, फॉरइवर 21। रोहित शेट्टी ने लिखा, बहुत अच्छे अर्जुन। कई फैन्स यह भी कह रहे हैं कि अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका से प्रभावित हो गए है क्योंकि मलाइका भी जिम और फिटनेस के लिए क्रेजी हैं। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Warrior mode on !!! #panipat

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप