Move to Jagran APP

Arjun Kapoor ने बचपन की फोटो की शेयर, मलाइका अरोड़ा के व्बॉयफ्रेंड को पहचानना हुआ मुश्किल

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बचपन का एक फोटो शेयर किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 06:06 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 06:06 PM (IST)
Arjun Kapoor ने बचपन की फोटो की शेयर, मलाइका अरोड़ा के व्बॉयफ्रेंड को पहचानना हुआ मुश्किल
Arjun Kapoor shares childhood photo. photo source @arjunkapoor instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बचपन का एक फोटो शेयर किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं।

prime article banner

इस फोटो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अक्षय मारवाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए शेयर किया है। फोटो में उनके साथ अभिनेत्री सोनम कपूर अक्षय मारवाह और उनके भाई मोहित मारवाह नजर आ रहे हैं। तस्वीरें अर्जुन कपूर और मोहित हाथों में रस्क लिए हुए खड़े हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

इस तस्वीर में अर्जुन कपूर और सोनम कपूर बेहद क्यूट दिख रहे हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने अक्षय को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो अक्षय वक्त बीता जाता है लेकिन रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बना रहता है। ये भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि मुझे यकीन है कि मैंने उस रस्क को उसके साथ शेयर किया था। जिसे वो देख रहा था।

अभिनेता की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटो को अब तक इंस्टाग्राम पर कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

बात अगर उनके किरदार की करें तो वो जल्द ही वो मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में अभिनेता जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्हें डिज्नी प्लस हॉटस्टर पर रिलीज हुई फिल्म भूत पुलिस में अभिनेता सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम के साथ अहम किरदार प्ले किया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने भूत भगाने वाले तांत्रिक का रोल प्ले किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.