Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sardar Ka Grandson: अर्जुन कपूर ने फिल्म की को-स्टार के साथ शेयर की फोटो, लिखा स्पेशल कैप्शन

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Thu, 25 Mar 2021 04:53 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेताअर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी नेटफ्लिक्स फिल्म सरदार का ग्रैंडसन को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किय है जिसमें वो फिल्म में अपनी सभी सह कलाकारों के साथ नजर आ रहे हैं।

    Hero Image
    Arjun Kapoor shared a photo with co star of the film Sardar Ka Grandson. photo source @arjunkapoor instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेताअर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी नेटफ्लिक्स फिल्म सरदार का ग्रैंडसन को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किय है, जिसमें वो फिल्म में अपनी सभी सह कलाकारों के साथ नजर आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस फोटो में उनके साथ नीना गुप्ता, सोनी राजदान, दिव्या सेठ, रकुल प्रीत सिंह और फिल्म की निर्देशक काश्वी नायर भी नजर आ रही हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने बताया कि जो महिलाएं फोटो में दिख रही हैं वो हमेशा एक महिला पुरूष हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन भी लिखा, ‘मैं हमेशा से महिलाओं को पसंद आने वाला मैन रहा हूं! सरदार का ग्रैंडसन की सभी महिलाओं के साथ काम करके काफी खुशी और गर्व महसूस हुआ। लेकिन इस फोटो से अभी फिल्म की 2 निर्माता गायब हैं, जिन्होंने इस सपने को सच बनाने के लिए काफी मेहनत की है।’

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    अर्जुन कपूर के इस फोटो पर सोनी राजदान ने कमेंट कर लिखा, ‘हमेशा सच बोलने वाले अर्जुन कपूर के साथ काम करने में बहुत मजा आया।’ वहीं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। वहीं एम्मे एंटरटेनमेंट ने भी इस फोटो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम शेयर किया है। ‘प्यार और परिवार! के साथ सरदार का ग्रैंडसन जल्द ही आ रहा है। केवल नेटफ्लिक्स पर।’ इससे पहले अभिनेता अर्जुन कपूर ने फिल्म सरदार का ग्रैंडसन की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो फिल्म के शूट को फिल्माते हुए नजर आ रहे हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, 'सच मैं आप सभी के साथ इस फैमिली ड्रामा को शेयर करने के लिए काफी उत्साहित हूं। उन्होंने लिखा, अब होम कमिंग नहीं, होम इज कमिंगसून नेटफ्लिक्स पर।’ फिल्म की कहानी साल 1947 से शुरू होकर 2020 तक तीन पीढ़ियो पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस रकुल प्रीत न्यू जेनरेशन के कपल्स की भूमिका में नजर आने वाले हैं। तो वहीं जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी 1947 में देश के बंटवारे के वक्त जोड़े में नजर आएगे।

    इस फिल्म का निर्देशन काश्वी नायर कर रही हैं, फिल्म को एम्मे एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।