Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Malaika-Arjun: ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से मिलने सात समंदर पार पहुंची मलाइका अरोड़ा, एक्टर ने लिखी दिल की बात

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 04:20 PM (IST)

    अर्जुन कपूर पिछले चार साल से बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। ये कपल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे संग अपनी तस्वीरें शेयर करता नजर आता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

    Hero Image
    Malaika arora, arjun kapoor, Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika-Arjun: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पिछले काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर दोनों की प्यारी केमिस्ट्री देखने को मिलती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की कंपनी को बेस्ट बताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉयफ्रेंड अर्जुन के पास लंदन जा पहुंची मलाइका

    अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से लंदन में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में अब मलाइका भी उनके पास जा पहुंची है। इसकी जानकारी खुद अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी इसकी एक झलक शेयर की है। अर्जुन ने गर्लफ्रेंड मलाइका की तस्वीर शेयर कर बेस्ट कंपनी देने वाला बताया है। ये कपल एक साथ डिनर डेट पर गया था।

    अर्जुन संग शादी पर बोली मलाइका

    हाल ही में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग संग शादी की प्लानिंग पर खुलकर बात की है। मलाइका ने कहा- मुझे लगता है कि शादी का संविधान सुंदर है। साथ ही, मुझे नहीं लगता कि आपको शादी करने में जल्दबाजी करनी चाहिए क्योंकि यह एक सामाजिक दबाव है। इसे सही कारणों से करें। अगर आप सही व्यक्ति के साथ हैं तो यह खूबसूरत है। जब मेरी शादी की बात आती है, तो मुझे लगता है कि मैं अभी इसका जवाब देने के लिए तैयार नहीं हूं।

    अर्जुन से 11 साल बड़ी हैं मलाइका

    बता दें मलाइका अरोड़ा की उम्र 48 साल है तो वहीं अर्जुन कपूर 37 साल के हैं। कई बार उन्हें ट्रोल किया जाता है लेकिन वह हर बार अपने जवाब से ट्रोलर्स की बोलती बंद कर देते हैं। अर्जुन कपूर को डेट करने से पहले मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। शादी के 19 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था।