Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pinky Faraar First Look: अपने क्राइम पार्टनर संदीप के साथ 'पिंकी' हुआ फरार, देखें फर्स्ट लुक

    Pinky Faraar First Look पिंकी फरार के दो पोस्टर एक साथ जारी किए गए हैं। दोनों ही एक्टर्स के अलग-अलग पोस्टर जारी किए गए हैं। फ़िल्म 20 मार्च को रिलीज़ होगी।

    By Rajat SinghEdited By: Updated: Tue, 03 Mar 2020 03:18 PM (IST)
    Pinky Faraar First Look: अपने क्राइम पार्टनर संदीप के साथ 'पिंकी' हुआ फरार, देखें फर्स्ट लुक

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pinky Faraar First Look: अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर की फ़िल्म 'पिंकी फरार' का पोस्टर आखिरकार रिलीज़ हो गया। पिछले लंबे समय से लटकने के बाद अब इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फ़िल्म अब 20 मार्च को रिलीज़ होगी। 'पिंकी फरार' के दो पोस्टर एक साथ जारी किए गए हैं। दोनों ही एक्टर्स के अलग-अलग पोस्टर जारी किए गए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ़िल्म के पोस्टर को अर्जुन कपूर ने अपने ऑफ़िशियल सोशल मीडिया अकाउंट से जारी किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मिलिए मेरे पार्टनर इन क्राइम संदीप कौर उर्फ़ परिणीति चोपड़ा से। फ़िल्म 20 मार्च को रिलीज़ होगी।' इसके अलावा अर्जुन कपूर ने खुद के किरदार के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने लिखा, 'मिलिए पिंकी दहिया उर्फ संदीप का फरार पार्टनर'। पोस्टर में दोनों ही एक्टर अलग ही लुक में नज़र आ रहे हैं। 

    तीसरी बार एक साथ आएंगे नज़र

    इससे पहले भी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक साथ स्क्रीन पर दिख चुके हैं। पहली बार दोनों ही एक्टर 'इश्कज़ादे' में एक साथ काम किया था। यह अर्जुन कपूर का बतौर एक्टर बॉलीवुड डेब्यू था। वहीं, परिणीति चोपड़ा की दूसरी फ़िल्म थी। वह इससे पहले 'रिकी बहल वर्सेस लेडीज़' में काम कर चुकी थीं। 'इश्कज़ादे' दर्शकों को ख़ूब पसंद आई थी। इसके बाद दोनों की जोड़ी 'नमस्ते लंदन' में एक साथ आई। अब तीसरी बार दोनों दर्शकों को एंटरटेनमेंट करने को तैयार हैं। 

    दिबाकर बनर्जी का निर्देशन 

    'पिंकी फरार' का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। दिबाकर इससे पहले दोनों को साथ लेकर 'इश्कज़ादे' बना चुके हैं। इस फ़िल्म में अर्जुन कपूर हरियाणवी पुलिस अफसर के रोल हैं, जबकि परिणीति चोपड़ा कॉरपोरेट वर्ल्‍ड में काम करने वाली एक लड़की बनी हैं। फ़िल्म दो अलग-अलग बैकग्राउंड आए लोगों की लव स्टोरी है। अब देखना होगा कि दर्शकों को कितना पसंद आता है?