Move to Jagran APP

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर अब हो रही है यह चर्चा

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच अफेयर होने की अफवाह बहुत पहले से आती रही है।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 09:49 AM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 01:29 PM (IST)
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर अब हो रही है यह चर्चा
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर अब हो रही है यह चर्चा

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl बॉ़लीवुड के गलियारों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच अफेयर को लेकर चर्चा लगातार होती रही है। लेकिन दोनों ने इसको लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर एक फोटो लाइक किया तो यह चर्चा फिर से होने लगी कि क्या अर्जुन कपूर और मलाइका आने वाले दिनों में इसको लेकर अपनी तरफ से कुछ कहे। 

loksabha election banner

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के एक फोटो को लाइक किया हैl एक रिएलिटी शो में मलाइका अरोड़ा का हाथ थामे स्टेज पर जाने वाले अर्जुन कपूर ने अब मलाइका अरोड़ा के एक खूबसूरत फोटो को लाइक किया है। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच अफेयर होने की खबरें बहुत लंबे समय से आ रही हैं। इतना ही नहीं खबरों की माने तो यह भी कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बीच हुए तलाक का भी एक बड़ा कारण है, जिसके चलते वह सलमान खान के परिवार के किसी भी बड़े आयोजन में दिखाई नहीं देतेl सूत्र बताते है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच प्रेम प्रकरण की शुरुआत उस समय हुई, जब अर्जुन कपूर सलमान खान के घर फिटनेस ट्रेनिंग के लिए आया करते थेl 

अपने जन्मदिन के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने मिलान से एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर करते हुए लिखा कि, हम ऐसी जगहों पर प्यार ढूंढ लेते हैं जहां पर उसकी होने की कोई आशा नहीं होतीl वह मुझे ऐसे देखता है, जैसे कोई नहीं देखताl जिसके बाद इस फोटो को कई सारे लोगों ने लाइक किया लेकिन सबसे बड़ी बात इसे अर्जुन कपूर ने भी लाइक किया हैl

गौरतलब है कि इन दोनों के बीच अफेयर होने की खबरें तो लंबे समय से आ रही हैं लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों जल्द उनके रिश्ते को सार्वजनिक कर सकते हैंl हाल ही में उन दोनों को एक फैशन शो में एक दूसरे के अगल बगल में बैठे हुए देखा गया थाl इसके अलावा एक कार्यक्रम में स्टेज पर फिल्म प्रमोशन के दौरान भी अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा का हाथ थामे नजर आए थेl

 

View this post on Instagram

We found LOVE in a hopeless place...He looks at me like nobody does with...♥️ #Milano #withlove

A post shared by Malaika Arora Khan (@malaikaarorakhanofficial) on

अर्जुन कपूर की अभी हाल ही में फिल्म नमस्ते इंग्लैंड रिलीज हुई हैl इस फिल्म में उनके अलावा परिणीति चोपड़ा भी हैl वहीं, फिल्म पटाखा में मलाइका अरोड़ा ने डांस नंबर किया है। 

यह भी पढ़ें: अमिताभ और आमिर ने ठगने के लिए किये हैं ऐसे-ऐसे कारनामे, सुनकर रह जाएंगे दंग

आपको बता दें कि, मलाइका अरोड़ा ने मंगलवार 23 अक्टूबर को अपना 45वां जन्मदिन मनाया है। 

यह भी पढ़ें: काजोल-अजय का ऑनस्क्रीन मिलन, तानाजी में यह स्पेशल रोल निभाएंगी काजोल 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.