Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arjun Kanungo Carla Dennis Wedding: गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस से दो बार शादी करेंगे सिंगर अर्जुन कानूनगो, जापान में मनाएंगे हनीमून

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jul 2022 07:59 PM (IST)

    Arjun Kanungo Carla Dennis Wedding अर्जुन कानूनगो ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर कई अहम जानकारियां साझा कीं। शादी मुंबई में तीनों तक चलेगी। दूसरी शादी अगले साल यूके में होगी। कपल हनीमून के लिए जापान जाएगा और इसके पीछे खास वजह है।

    Hero Image
    Arjun Kanungo Carla Dennis Wedding Singer To Wed Two. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। सिंगर अर्जुन कानूनगो और मॉडल-कंटेंट क्रिएटर कार्ला डेनिस अगस्त में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खास बात यह है कि सेलेब्रिटी कपल दो शादियां करने वाले हैं। एक हिंदू और दूसरी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से। हिंदी वेडिंग 10 अगस्त को होगी, जबकि व्हाइट वेडिंग अगले साल यूके में होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपनी शादी को लेकर उत्साहित अर्जुन ने कहा- कार्ला भारतीय शादियों को समझती हैं। उन्होंने इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। उन्होंने जगह चुनने के बाद वेडिंग प्लानर भी फाइनल कर लिया है। कार्ला ने मेरे लिए भी कपड़े चुने हैं। हालांकि, उनका परिवार भारत से नहीं है, मगर वो भी हमारे रीति-रिवाजों से बखूबी परिचित हैं और भारतीय परिधानों के लिए काफी उत्साहित हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Carla Dennis (@carlaruthdennis)

    अर्जुन ने आगे बताया कि अगले साल दोनों व्हाइट वेडिंग करेंगे- हम लोग अप्रैल 2023 में यूके में व्हाइट वेडिंग करने वाले हैं। यह शादी कार्ला और उनके करीबियों के लिए होगी। अब दो बार शादी के लिए तैयार अर्जुन पहले इस बारे में नहीं सोचते थे, मगर कार्ला से मिलने के बाद जिंदगी बदल गयी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Arjun Kanungo (@arjunkanungo)

    अर्जुन ने कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था कि शादी करूंगा। कार्ला ने मेरी जिंदगी बदल ली। उन्होंने कभी शादी के लिए दबाव नहीं डाला। हालांकि, मैं जानता था कि वो शादी करना चाहती हैं। उन्होंने इस बारे में बात करना बंद कर दिया था, क्योंकि वो मेरे ख्यालात जानती थीं। वो इंतजार करने के लिए तैयार थीं। कार्ला को एडजस्ट करते देख, मैंने सोचा, अगर वो मेरे लिए समझौता कर रही हैं तो मैं इतनी जिद क्यों कर रहा हूं?

    View this post on Instagram

    A post shared by Carla Dennis (@carlaruthdennis)

    अगस्त में शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए चले जाएंगे। अर्जुन ने बताया कि वो हनीमून के लिए जापान जाने की योजना बना रहे हैं, जो हमारे दिलों में खास जगह रखता है। मुझे याद है कि तीन साल साथ रहने के बाद, हमारे रिश्ते खराब हो रहे थे। मैं काम के सिलसिले में जापान जा रहा था और कार्ला से साथ चलने को का। वहां रहने के दौरान, हम एक-दूसरे के साथ एक बार फिर प्यार में पड़ गये। अगर कार्ला मेरे साथ जापान नहीं गयी होतीं तो सम्भव है कि हम लोगों का रिश्ता खत्म हो चुका होता। यही वजह है कि हम हनीमून के लिए जापान जाना चाहते हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Carla Dennis (@carlaruthdennis)

    बता दें, अर्जुन कानूनगो और कार्ला सात सालों से रिलेशनशिप में हैं और कुछ समय से शादी करने के बारे में सोच रहे थे। 10 अगस्त को शादी मुंबई में होगी। शादी के कार्यक्रम तीन दिन चलेंगे। 9 अगस्त को मेहंदी सेरेमनी होगी। 11 अगस्त को रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।