Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arjun Kanungo Carla Dennis Wedding: अर्जुन कानूनगो ने कार्ला डेनिस से की हिंदू परंपरा से शादी, देखें वायरल वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Wed, 10 Aug 2022 09:24 PM (IST)

    Arjun Kanungo Carla Dennis Wedding अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस ने शादी कर ली हैl दोनों पिछले 7 वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थेl दोनों की जोड़ी काफी फेमस थींl दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैl

    Hero Image
    Arjun Kanungo Carla Dennis Wedding: अर्जुन कानूनगो ने कई फिल्मों में गाने गाए हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Arjun Kanungo Carla Dennis Wedding: गायक अर्जुन कानूनगो ने अपनी गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस से शादी की हैl उन्होंने हिंदू परंपरा के अनुसार शादी की हैl इस अवसर पर उनके परिवार के लोग और दोस्त उपस्थित थेl शादी की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैंl वीडियो में उन्हें कार्ला डेनिस के साथ अग्नि के आगे फेरे लेते हुए देखा जा सकता हैl इस अवसर पर अर्जुन कानूनगो ने व्हाइट कलर की सलवार, कमीज और पगड़ी पहन रखी हैl वहीं कार्ला डेनिस ने लाल कलर का दुल्हन का लिबास पहन रखा हैl दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैंl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कानूनगो कार्ला डेनिस के साथ फेरे लेते नजर आ रहे हैं

    अर्जुन कानूनगो ने अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ रखा है और दोनों फेरे लेते नजर आ रहे हैंl इसके पहले दोनों की मेहंदी और संगीत सेरीमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईl प्रशंसकों ने दोनों को शुभकामनाएं भी दीl इस अवसर पर भी अर्जुन कानूनगो व्हाइट कलर का कुर्ता पहने नजर आएl वहीं उनकी गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस पिंक कलर का लहंगा पहने नजर आईl

    View this post on Instagram

    A post shared by ❣️🄼🄰🄷🄸😍🄰🅁🄹🅄🄽😍🄿🅁🄰🄽🄰🅈❣️ (@maharjunay)

    अर्जुन कानूनगो एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैं

    शादी के बाद दोनों फिल्म कलाकारों के लिए एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैंl यह भी कहा जा रहा है कि यह कार्यक्रम करण जौहर के घर पर आयोजित किया जाएगाl इस पार्टी में सलमान खान, बॉबी देओल, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर जैसे कई कलाकार भाग ले सकते हैंl

    View this post on Instagram

    A post shared by ❣️🄼🄰🄷🄸😍🄰🅁🄹🅄🄽😍🄿🅁🄰🄽🄰🅈❣️ (@maharjunay)

    अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस ने 7 वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया है

    अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस ने शादी करने से पहले 7 वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया हैl अर्जुन कानूनगो कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैंl उनके गाने काफी लोकप्रिय हैंl वह बतौर सिंगर काफी फेमस हैl अर्जुन कानूनगो की सोशल मीडिया पर भी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग हैl 

    View this post on Instagram

    A post shared by ❣️🄼🄰🄷🄸😍🄰🅁🄹🅄🄽😍🄿🅁🄰🄽🄰🅈❣️ (@maharjunay)

    comedy show banner
    comedy show banner