विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में चलेगा अरिजीत सिंह का जादू, रेस में शामिल हुआ 'धुरंधर 2' का Phir Se सॉन्ग?

Published: Tue, 13 Oct 2026 04:57 PM (IST)

सिंगर अरिजीत सिंह ने बताया है कि फिल्म धुरंधर 2 से उनके गाने फिर से... पर ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए विचार किया जा रहा है।

धुरंधर 2 का फिर से सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

धुरंधर 2 का फिर से सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. अरिजीत सिंह का इमोशनल गाना

  2. धुरंधर 2 फिल्म का सुपरहिट सॉन्ग

  3. ग्रैमी पुरस्कार 2027 को लेकर चर्चा में

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की सबसे सफल हिंदी फिल्म धुरंधर 2 ने पूरी दुनिया में कामयाबी का परचम लहराया था। बीते दिनों से ग्रैमी पुरस्कार 2027 की वजह से भी धुरंधर द रिवेंज का नाम सिनेमाई गलियारे में छाया हुई है। अब फिल्म के फिर से... गाने के सिंगर अरिजीत सिंह ने ये जानकारी दी है कि उनके इस गीत को 69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए विचार किए जाने वाले गानों की लिस्ट में शामिल हो गया है। हालांकि, इसे आधिकारिक ग्रैमी नॉमिनेशन नहीं माना जाएगा। 

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 में नॉमिनेट हो सकता है फिर से...

अरिजीत सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मंगलवार को एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए अरिजीत ने धुरंधर द रिवेंज के फिर से... गीत के ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 में विचार किए जाने वाले गीतों की सूची में शामिल होने की आधिकारिक जानकारी दी है। अरिजीत ने पोस्ट में लिखा है- 

यह भी पढ़ें- ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शामिल हुई Dhurandhar 2 ? अलग-अलग 9 कैटेगरी में सबमिट किए शानदार गाने

arijit singh phir se song (1)

मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि धुरंधर: द रिवेंज का गाना फिर से... 'विज़ुअल मीडिया के लिए लिखे गए बेस्ट गाने' की कैटेगरी में ग्रैमी के लिए विचार किए जाने वाले टॉप गानों की लिस्ट शामिल हुआ है। इतने प्यार के लिए धन्यवाद।

ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या अरिजीत सिंह का ये प्यार गीत ग्रैमी पुरस्कार 2027 के आधिकारिक नॉमिनेशन में अपनी जगह पक्की कर पाता है या नहीं। मालूम हो कि धुरंधर 2 में फिर से... सॉन्ग उस वक्त दिखाया गया है, जब जसकीरत फिल्म के अंत में परिवार वालों से मिलने जाता है। इतना ही नहीं अरिजीत की आवाज में ये सैड सॉन्ग सच में दिल को छू जाता है। 

कब आयोजित होंगे ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027

बात की जाए इस बार के ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 के आयोजन के बारे में तो उन्हें अगले साल 7 फरवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए नामांकन की घोषणा 16 नवंबर 2026 को की जाएगी। इस बार वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार का ये 69वां संस्करण होगा, जिसमें दुनियाभर के संगीत के क्षेत्र के बेहतरीन गानों, एल्बम और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। जिनको अलग-अलग कैटेगरी के आधार पर चयनित किया जाता है।

बता दें कि हर साल नेशनल एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एंड साइंसेज (NARAS) यानी अमेरिकी रिकॉर्डिंग अकादमी द्वारा इस पुरस्कार समारोह का आयोजित किया जाता है।

यह भी पढ़ें- 1350 करोड़ी Dhurandhar को Oscar 2027 में क्यों नहीं मिली जगह? जूरी मेंबर बोले- 'ये भारत की संस्कृति...'