Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Arijit Singh Birthday: इस सिंगिंग रियलिटी शो से बाहर हो गए थे अरिजीत सिंह, फिर ऐसी बने गए बेहतरीन गायक

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Mon, 25 Apr 2022 07:10 AM (IST)

    बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर अरिजीत सिंह अपना जन्मदिन 25 अप्रैल को मानते हैं। उन्होंने अब तक बॉलीवुड की कई फिल्मों में सुपरहिट गाने दिए हैं। अरिजीत सिंह की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। उनके गानों को फैंस खूब पसंद करते हैं।

    Hero Image
    बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर अरिजीत सिंह, Instagram : arijitsingh

    नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में अपनी खूबसूरत आवाज देने वाले दिग्गज सिंगर अरिजीत सिंह अपना जन्मदिन 25 अप्रैल को मानते हैं। अरिजीत सिंह हमेशा से अपनी शानदार आवाज के अलावा अलग स्टाइल की गायकी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक कई हिंदी और बांग्ली फिल्मों में बेहतरीन गाने गाए हैं, जिसे दर्शक हमेशा से पसंद करते आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। उनके पिता कक्कड़ सिंह एक सिख थे जबकि मां अदीति बंगाली थे। अरिजीत सिंह का संगीत की ओर बचपन से ही लगाव था। यही वजह थी कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र से संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत तबला बजाने से की थी। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने गायकी की ओर रुख किया।

    रोमांटिक और दर्द भरे गानों के लिए उनकी एक अलग पहचान है। उनके गाए गानों में प्यार करने वाले अपनी जिंदगी के मायने तलाशते हैं। अरिजीत सिंह को पहली बार सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल में देखा गया था। हालांकि इस शो में वह कम वोट हासिल करने के चलते बाहर हो गए थे, लेकिन अरिजीत सिंह की मेहनत और किस्मत ने उनका कभी साथ नहीं छोड़ा।

    फेम गुरुकुल के बाद संजय लीला भंसाली ने अरिजीत सिंह अपनी फिल्म सांवरिया के लिए गाने का मौका दिया, लेकिन वह गाना रिलीज नहीं हो सका। वहीं टिप्स के मालिक रमेश तुर्रानी ने उन्हें एक संगीत एल्बम के लिए भी साइन किया था पर वह भी रिलीज नहीं हो सका। ऐसे में अरिजीत सिंह के संघर्ष का दौर जारी रहा। इसके बाद साल 2006 में अरिजीत सिंह मुंबई शिफ्ट हो गए।

    मुंबई शिफ्ट होने के बाद मानो उनकी किस्मत पलट गई। उन्होंने धीरे-धीरे काम मिलना शुरू हुआ। साल 2010 में अरिजीत सिंह ने म्यूजिक कंपोजर प्रीतम के साथ मिलकर तीन फिल्म गोलमाल 3, क्रूक और एक्शन रिप्ले के लिए काम किया। उन्होंने बतौर सिंगर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म मर्डर 2 से की थी। इस फिल्म में उन्होंने फिर मोहब्बत गाना गाया था।

    इसके बाद अरिजीत सिंह ने एजेंट विनोद, प्लेयर्स, कॉकटेल और बर्फी जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए और संगीत दिया, लेकिन अरिजीत सिंह को असली पहचान फिल्म आशिकी 2 से मिली थी। यह फिल्म साल 2013 में आई थी, जिसके गाने लंबे समय तक हिट रहे थे। इस फिल्म का मेरी आशिकी तुम ही हो आज भी जवां दिलो की पहली पसंद है। इस फिल्म के लिए अरिजीत सिंह को फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।

    इसके बाद अरिजीत सिंह ने कई फिल्मों के लिए हिट गाने गाए। उन्होंने साल 2014 में कोयल रॉय से शादी कर ली, उनके दो प्यारे बच्चे भी हैं! अरिजीत ने तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड समेत कई अवॉर्ड अपने नाम किये! उनके गाए कुछ हिट गीतों में से- 'चन्ना मेरेया', 'आज से तेरी', 'तेरा यार हूं मैं' आदि शामिल हैं! 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो...' और 'फटा पोस्टर निकला हीरो' के गाने 'मैं रंग शर्बतों का..' से एक बड़ी पहचान मिली! उन्होंने संगीत की बकायदा ट्रेनिंग ली है और सिंगर बनने से पहले वो कई संगीतकारों के सहायक भी रहे।