Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arbaaz Khan की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी सीख रही हैं मराठी, देखें मजेदार वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 18 Jun 2021 05:59 PM (IST)

    जॉर्जिया एंड्रियानी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl पिछली बार उन्हें म्यूजिक वीडियो लिटिल स्टार में देखा गया थाl इसमें उनके अलावा शाहबाज बादशाह भी नजर आए थेl

    Hero Image
    जॉर्जिया एंड्रियानी ने अभी तक अरबाज खान के साथ शादी नहीं की हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl सलमान खान के भाई अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें वह मराठी बोलने का प्रयास कर रही हैl इसके चलते उनका यह वीडियो काफी मजेदार लग रहा हैl जॉर्जिया एंड्रियानी का यह वीडियो वायरल हो गया है। जॉर्जिया एंड्रियानी फिल्मों में काम करने को लेकर आतूर हैl उन्होंने कई भाषाएं सीखी हैl इनमें हिंदी और पंजाबी भी शामिल हैl इन दिनों वह मराठी भाषा सीख रही हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जॉर्जिया एंड्रियानी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl पिछली बार उन्हें म्यूजिक वीडियो लिटिल स्टार में देखा गया थाl इसमें उनके अलावा शाहबाज बादशाह भी नजर आए थेl इसे काफी पसंद किया गया थाl जॉर्जिया एंड्रियानी अपने फैंस से भी बातचीत करती हैंl एक चैट के दौरान एक प्रशंसक ने उनसे पूछा था कि क्या आपको मराठी बोलने आती है, तब उन्होंने मराठी में उत्तर दिया थाl इसके चलते सभी प्रशंसक दंग रह गएl जॉर्जिया एंड्रियानी कत्थक का भी अभ्यास कर रही हैं ताकि वह बॉलीवुड के गानों पर ठुमके लगा सकेl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by CineRiser (@cineriserofficial)

    जॉर्जिया एंड्रियानी ने वेब सीरीज कैरोलाइन और कामाक्षी के जरिए काम करना शुरू कर दिया हैl वह मीका सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैंl वह जल्द वेलकम टू बजरंगपुर में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा श्रेयस तलपडे की अहम भूमिका होगीl जॉर्जिया एंड्रियानी ने अभी तक अरबाज खान के साथ शादी नहीं की हैl दोनों एक-दूसरे को हालांकि डेट कर रहे हैंl दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Giorgia Andriani (@giorgia.andriani22)

    अरबाज खान का मलाइका अरोड़ा से तलाक हो गया हैl मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैl दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैl दोनों ने भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl मलाइका की काफी फैन फॉलोइंग हैl