विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India's Got Latent के विवाद के बीच 'रिबेल किड' Apoorva Makhija को झटका, IIFA अवॉर्ड्स की लिस्ट से हुईं बाहर

Published: Sat, 15 Feb 2025 02:48 PM (IST)

इंडियाज गॉट लैटेंट (Indias Got Latent) के चलते सुर्खियों में आईं डिजिटल क्रिएटर अपूर्वा मखीजा (Apoorva Makhija) को बड़ा झटका ...और पढ़ें

आईफा की लिस्ट से अपूर्वा मखीजा हुईं बाहर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
आईफा की लिस्ट से अपूर्वा मखीजा हुईं बाहर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. आईफा से बाहर हुईं रिबेल किड उर्फ अपूर्वा मखीजा
  2. अपूर्वा मखीजा को लेकर राजस्थान में मचा बवाल
  3. इंडियाज गॉट लैटेंट के चलते विवादों में आईं अपूर्वा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियाज गॉट लैटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में जज पैनल में शामिल अपूर्वा मखीजा (Apoorva Makhija) भी विवादों में हैं। पुलिस को अपना बयान दर्ज करने के बावजूद अपूर्वा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजस्थान में विवाद के बीच अपूर्वा को अब एक बड़ा झटका लगा है। उन्हें आईफा अवॉर्ड्स के प्रचारकों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

दरअसल, अपूर्वा मखीजा को मां पर अश्लील कमेंट किए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा था। वह आईफा अवॉर्ड्स की प्रचारक लिस्ट में भी शुमार थीं और जल्द ही राजस्थान में प्रोमो शूट के लिए जाने वाली थीं, लेकिन करणी सेना के विरोध प्रदर्शन के बाद अब अपूर्वा को आईफा की प्रचारक लिस्ट से निकाल दिया गया है।

आईफा से बाहर हुईं अपूर्वा मखीजा

एक आधिकारिक बयान में राजस्थान पर्यटन विभाग ने पुष्टि की कि IIFA ने उन्हें IIFA प्रमोटर्स की सूची से अपूर्वा के बहिष्कार के बारे में सूचित किया था, जिससे अभियान से उनका संबंध प्रभावी रूप से टूट गया है। वह 20 फरवरी को सिटी पैलेस, अमराई घाट और पिछोला झील में अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) के साथ प्रचार ट्रेजर हंट शूट के लिए उदयपुर आने वाली थीं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं रीबेल किड Apoorva Makhija? 'मां' पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड से है कनेक्शन!

Apoorva Makhija

Apoorva Makhija - Instagram

मगर करणी सेना के बढ़ते विवाद के बीच प्रचारकों की लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है। हालांकि, आईफा ने इसकी वजह नहीं बताई है। उम्मीद जताई जा रही है कि राजस्थान में हो रहे विवाद के चलते आईफा ने यह कदम उठाया है। बता दें कि इस साल आईफा अवॉर्ड्स राजस्थान के जयपुर में आयोजित होने वाला है। 

क्यों विवादों में आईं अपूर्वा मखीजा?

अपूर्वा मखीजा इंडियाज गॉट लैटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में आई थीं। उनके साथ आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहाबादिया भी आए थे। रणवीर ने माता-पिता पर अश्वील कमेंट किया था, वहीं एक कंटेस्टेंट को जवाब में अपूर्वा ने भी भद्दा रिप्लाई किया था जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है। यूट्यूब से समय रैना के शो से सारे वीडियोज हटा लिए गए हैं। अपूर्वा समेत शो में आए बाकी जजों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। साथ ही अपूर्वा से मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए भी बुलाया था। 

य भी पढ़ें- अश्लील बयान के मामले में Ranveer Allahbadia समेत इन यूट्यूबर्स की बढ़ी मुश्किलें, गुवाहटी में दर्ज हुई FIR