अपारशक्ति खुराना की पत्नी का हुआ Baby Shower, पिंक गाउन में जमकर नाचीं होने वाली मां
अपारशक्ति खुराना ने पत्नी आकृति आहुजा के बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सेयर की हैं। अपारशक्ति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं जो कि आकृति के बेबी शावर की हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना जल्द ही पिता बनने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसका एलान किया था। उन्होंने आकृति की बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद अब उनकी पत्नी आकृति की गोदभराई की रस्म हुई है। जिसमें कपल खुशी से झूमता हुआ नजर आया।
अपारशक्ति खुराना ने पत्नी आकृति आहुजा के बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सेयर की हैं। अपारशक्ति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं जो कि आकृति के बेबी शावर की हैं। तस्वीरों में बलून से की हुई सजावट दिख रही है। वहीं आकृति आहूजा पिंक कलर की गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
अपारशक्ति ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें होने वाले माता- पिता दोनों ही डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिन्हें इनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि अपारशक्ति खुराना ने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर पत्नी आकृति आहूजा की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें आकृति अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं और अपारशक्ति उनके बेबी बंप पर किस कर रहे थे। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'लॉकडाउन में काम तो एक्सपैंड हो नहीं पाया तो हमें लगा फैमिली ही एक्सपैंड कर लेते हैं।'
गौरतलब है कि अपारशक्ति खुराना और आकृति आहूजा ने साल 2014 सितंबर में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हुईं थीं। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था।
ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए 'कुंडली भाग्य' फेम संजय गगनानी, शराब के चक्कर में लगा इतने का चूना