विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बदसूरत हो तुम...', Ranbir Kapoor के रील 'पिता' ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू' एक्ट्रेस से तोड़ी थी 23 साल की शादी

Published: Sat, 25 Jul 2026 02:04 PM (IST)

क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम एक्ट्रेस अपारा मेहता (Apara Mehta) ने पति और एक्टर दर्शन जरीवाला (Darshan Jariwala) से अपने अलग होने पर बात की है।

23 साल की शादी तोड़ चले गए थे एक्टर। फोटो क्रेडिट- एक्स

23 साल की शादी तोड़ चले गए थे एक्टर। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभाने वाले अभिनेता दर्शन जरीवाला (Darshan Jariwala) ने पत्नी और एक्ट्रेस अपारा मेहता (Apara Mehta) से अलग होने से पहले ऐसी बात कही थी जिसने उन्हें दंग कर दिया था।

अपारा मेहता 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' समेत कई टेलीविजन सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। दर्शन जरीवाला भी मशहूर अभिनेता हैं। दोनों ने साल 1980 में शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है। मगर 2003 में दोनों अलग हो गए। अब अपारा ने बताया कि वह दर्शन से कैसे अचानक अलग हो गईं।

अपारा मेहता को बताया था बदसूरत

अपारा मेहता ने हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि एक दिन अचानक बातचीत के बीच दर्शन ने उन्हें बदसूरत कह दिया था और कहा था कि अब वह उनसे प्यार नहीं करते हैं। बकौल एक्ट्रेस, "मैं USA में थी। हमारी वेडिंग एनिवर्सरी थी और मैंने उन्हें वहां से कॉल किया। उन्होंने कहा, 'हम वाकई बात करने की जरूरत है।' मैंने सोचा, 'वह किस बारे में बात करना चाहते हैं?'"

Apara Mehta

अपारा मेहता ने आगे कहा, "तो मैं अपने शो करके USA से वापस आई। मैं 3 बजे उतरी, 5 बजे तक घर पहुंची और सुबह 7 बजे मेरी शिफ्ट थी। उन्होंने बस इतना कहा, 'देखो अपारा, हमें अलग हो जाना चाहिए क्योंकि अब मुझे तुमसे प्यार नहीं रहा। अब तुम मुझे पसंद नहीं हो और तुम मेरी जिंदगी में मिली सबसे बदसूरत औरत हो।'"

पति की बात सुनकर हैरान रह गई थीं एक्ट्रेस

अपारा मेहता ने बताया कि यह बात सुनने के बाद ही वह शूट के लिए चली गईं और बाद में उन्हें एहसास हुआ। उन्होंने कहा, "सुबह-सुबह वह हाथ में चाय का कप लिए झूले पर बैठे थे और मैं अपने शूट के लिए निकल गई। उस दिन मुझे तीन बड़े सीन शूट करने थे। मैं सुबह 5 बजे ही USA से लौटी थी, इसलिए टेक के बीच-बीच में मुझे झपकी आ रही थी। बाद में दोपहर में जब मैं पूरी तरह होश में आई, तो मैंने सोचा, 'दर्शन ने अभी-अभी क्या कहा? उनका मतलब ऐसा तो नहीं हो सकता।'"

Apara Mehta TV Shows

अचानक छोड़ दिया था घर

अपारा मेहता ने खुलासा किया है कि एक दिन दर्शन जरीवाला ने अचानक घर छोड़ दिया। एक्ट्रेस ने कहा, "यह हमारा घर है। वह चले गए हैं, लेकिन दरवाजे अभी भी खुले हैं। वह वापस आ सकते हैं। लेकिन मुझे यह भी पता है कि शायद वह ऐसा न करे। मैं बता दूं कि उन्हें जैसा कोई कभी नहीं मिलेगा और मुझे भी उनके जैसा कोई कभी नहीं मिलेगा। अलग-अलग रहते हुए भी हम एक-दूसरे के साथ बहुत सहज महसूस करते हैं। हम आज भी एक-दूसरे की अधूरी बात पूरी कर सकते हैं।"

यह भी पढ़ें- 'मेरा कुत्ता ही आ जाता... ' गौरव खन्ना को लेकर Akansha Chamola ने फिर दिया अजीब बयान, भड़के यूजर्स

यह भी पढ़ें- 'रहने को घर नहीं... खाने के पड़े लाले', पाई-पाई के मोहताज हुए Aamir Khan के भाई; एक्स-वाइफ का शॉकिंग खुलासा