विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रहने को घर नहीं... खाने के पड़े लाले', पाई-पाई के मोहताज हुए Aamir Khan के भाई; एक्स-वाइफ का शॉकिंग खुलासा

Published: Wed, 22 Jul 2026 08:06 PM (IST)

आमिर खान के हाफ ब्रदर इस वक्त चॉल में रहने को मजबूर हो गए हैं। न तो उनके पास छत ...और पढ़ें

पाई-पाई के मोहताज हुए आमिर खान के भाई/ फोटो- Instagram

पाई-पाई के मोहताज हुए आमिर खान के भाई/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान के हाफ-ब्रदर इस वक्त अपनी जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बात का खुलासा टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस इवा ग्रोवर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया है।

कुछ महीनों पहले इवा ने हैदर अली खान के साथ अपने तलाक पर बात करते हुए उस दौर को अपनी जिंदगी का सबसे काला अध्याय बताया था। अब 'रेडी' फेम एक्ट्रेस ने अपने एक्स-हसबैंड हैदर की मौजूदा हालत पर गहरी चिंता जताई है और बताया कि आमिर के भाई बेहद बदहाली में जी रहे हैं।

इवा ग्रोवर बोलीं- 'रहने के लिए घर तक नहीं है'

इवा ग्रोवर ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान खुलासा किया, "आज हैदर अली खान की कंडीशन बिल्कुल भी ठीक नहीं है। उनके पास रहने के लिए घर नहीं है और वह दो वक्त के खाने तक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कभी-कभी कोई उन्हें अपनी चॉल में रहने की जगह दे देता है, तो कभी उनके दोस्त मदद कर देते हैं। मुझे उनके लिए बहुत बुरा लग रहा है। जो भी हुआ वो बीती बात है, लेकिन इंसानियत के नाते देखूं तो वह कभी मेरे पति थे।"

Screenshot 2026-07-22 195807

'वह गलत संगत और शराबियों के बीच घिरे हैं'

इवा ग्रोवर ने आगे बताया कि किस तरह गलत लोगों की संगत ने हैदर को तबाह कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा, "वह ऐसे लोगों से घिरे हुए हैं जो लगातार उन्हें शराब पिलाते रहते हैं। उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। मैं बस यही दुआ करती हूं कि उन्हें शांति मिले, क्योंकि उन्होंने अपनी लाइफ में बहुत दुख झेला है।"

अपनी शादी के उतार-चढ़ाव पर बात करते हुए इवा ग्रोवर ने बताया कि शादी के वक्त उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि हैदर स्किजोफ्रेनिया (Schizophrenia) बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा,

"हमारी शादी के तीसरे ही दिन मैंने पहली बार घरेलू हिंसा झेली थी। उन्हें स्किजोफ्रेनिया था, लेकिन उस समय मुझे इस बीमारी का मतलब तक नहीं पता था। मैं हैदर को बहुत कम जानती थी। शादी के शुरुआती 18 दिनों में मैंने उनका सिर्फ अच्छा पहलू देखा था, लेकिन इंटीमेट मोमेंट्स के दौरान उन्होंने मुझसे मारपीट शुरू कर दी। उस वक्त मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मेरे साथ क्या हो रहा है।"

_ - 2026-07-22T200111.295

साल 2000 में शादी के बंधन में बंधी थीं इवा ग्रोवर

कई लोकप्रिय टीवी शोज और बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहीं इवा ग्रोवर ने साल 2000 में आमिर खान के भाई हैदर अली खान से शादी की थी। यह एक इंटरफेथ मैरिज थी। महज 18 दिनों की डेटिंग के बाद ही इवा ने हैदर से शादी करने का फैसला कर लिया था, जिसके खिलाफ उनकी मां थीं। हालांकि, शादी के बाद लगातार 5 साल तक घरेलू हिंसा का शिकार होने के बाद इवा ने हैदर को तलाक दे दिया और अपनी मां के घर लौट आईं।

यह भी पढ़ें- '18 दिन का प्यार और कर ली शादी', 'रेडी' एक्ट्रेस को मारता-पीटता था Aamir Khan का भाई, खोले दर्द भरे राज

यह भी पढ़ें- अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से Aamir Khan ने खुद को किया अलग? नए एक्टर की तलाश में राहुल मोदी