विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan की तीन कीमती चीजें चुराना चाहती थीं Anushka Sharma, कहा- रखूंगी नहीं बेच दूंगी

Published: Tue, 06 Aug 2024 02:23 PM (IST)

शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) जैसी जिंदगी और रुतबा कौन नहीं चाहता। बॉलीवुड में भी कई स्टार्स ऐसे हैं ...और पढ़ें

शाह रुख के घर से अनुष्का चुराना चाहती थीं चीजें/ फोटो- Youtube
शाह रुख के घर से अनुष्का चुराना चाहती थीं चीजें/ फोटो- Youtube

HighLights

  1. शाह रुख की खास चीजों पर थी अनुष्का की नजर
  2. एक चीज बेचकर करना चाहती थीं खुद का बिजनेस
  3. अनुष्का ने किंग खान के अपोजिट किया था करियर शुरू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) न सिर्फ अनुष्का के पहले को-स्टार हैं, बल्कि इस इंडस्ट्री में उनके सबसे अच्छे दोस्तों में शुमार हैं। 'रब ने बना दी जोड़ी' से अनुष्का शर्मा ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें उनके अपोजिट किंग खान मुख्य भूमिका में थे।

इसके बाद दोनों की जोड़ी 'जब तक है जान' और 'जब हैरी मेट सेजल' में बनी। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से ज्यादा दोनों की ऑफस्क्रीन बॉन्डिंग लोगों को पसंद आती है। शाह रुख खान और अनुष्का शर्मा दोनों ही एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल हैं और खुलकर बातचीत करते हैं।

दोनों काफी मस्ती भी करते हैं। एक शो में तो अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने ये तक कह दिया था कि वह शाह रुख खान की तीन चीजें चुराना चाहती हैं।

अनुष्का ने चोरी के सवाल पर दिया था मजेदार जवाब 

ज्यादातर सितारों से अगर आप पूछे तो वह शाह रुख खान का स्टारडम चुराना चाहते हैं, लेकिन अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ऐसा नहीं चाहती हैं। खुद साजिद खान और रितेश देशमुख के शो 'यारो की बारात' में अनुष्का शर्मा ने बताया था कि वह किंग खान के घर में रखी तीन कीमती चीजों को चुराना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें: 'अब ये क्या है, इस डायलॉग का क्या मतलब है?', यश चोपड़ा की Jab Tak Hai Jaan पर जावेद अख्तर ने साधा निशाना

कुछ सालों पहले जब शाह रुख-अनुष्का इस शो में खास मेहमान बनकर आए थे, तो रितेश ने एक्ट्रेस से पूछा था कि वह 'जवान' एक्टर की क्या चीजें चुराना चाहती हैं। जिसका तपाक से जवाब देते हुए अनुष्का ने कहा था कि सबसे पहले वह किंग खान की घड़ियों का कलेक्शन चुराएंगी, लेकिन वह उसे रखेंगी नहीं, बल्कि बेचकर बिजनेस करेंगी।

anushka- shah rukh

वैनिटी वैन भी चुराना चाहती थीं अनुष्का शर्मा 

अनुष्का शर्मा से जब दूसरी चीज चुराने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'मन्नत'। शाह रुख खान ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं फिर अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर वैनिटी वैन में शिफ्ट हो जाऊंगा, तो अनुष्का शर्मा ने कहा, मैं वो भी चुरा लूंगी। उनकी इस बात को सुनकर तीनों ही अपनी हंसी नहीं रोक सके।

anushka-shah rukh

शाह रुख खान से जब सेम सवाल रितेश और साजिद ने किया, तो उन्होंने कहा कि वह अनुष्का शर्मा से उनकी हाइट चुराना चाहते हैं। अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म भले ही 'रब ने बना दी जोड़ी' हो, लेकिन शाह रुख खान को उनकी जो फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है वह है NH10। अनुष्का ने फिल्म में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की, बल्कि इसको प्रोड्यूस भी किया था।

यह भी पढ़ें: लंदन में Virat Kohli और Anushka Sharma पहली बार अकाय कोहली के साथ आए नजर, बेटे को गोद में लिए दिखे क्रिकेटर