विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganesh Chaturthi 2023: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के घर विराजे बप्पा, गणेश चतुर्थी की तस्वीरें आईं सामने

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Tue, 19 Sep 2023 10:31 PM (IST)

Ganesh Chaturthi 2023 बॉलीवुड कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हर साल की तरह इस बार भी अपने घर ...और पढ़ें

Anushka Sharma ने मनाई गणेश चतुर्थी। Photo-Instagram
Anushka Sharma ने मनाई गणेश चतुर्थी। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Sharma Virat Kohli Ganesh Chaturthi 2023: मंगलवार को पूरे देश में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर में गणेश चतुर्थी की रौनक देखने को मिल रही है। कई सितारों ने अपने घर में बप्पा का स्वागत किया है। इनमें अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) भी शामिल हैं। 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हर साल शानदार तरीके से गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं। इस साल भी उन्होंने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में कोई कमी नहीं छोड़ी। कपल के घर में गणपति बप्पा विराजे हैं। 

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: शादी के बाद कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मनाई पहली गणेश चतुर्थी, देखें वीडियो

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मनाई गणपति

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में वह और विराट कोहली घर पर गणपति बप्पा की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। कपल ने अपने मंदिर को फूलों से सजाया है, जो बहुत ही खूबसूरत है। कपल ट्रेडिशनल लुक में बहुत खूबसूरत लग रहा है। विराट कोहली जहां व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में हैंडसम लग रहे थे।

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

वहीं, अनुष्का ने एकदम ट्रेडिशन लुक चुना। उन्होंने येलो और ऑरेंज कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी से स्टाइल किया, जिसमें गोल्ड बैंगल्स, डबल लेयर्ड नेकलेस और इयररिंग्स शामिल थे। बालों में गजरा, माथे पर बिंदिया और कम मेकअप में अनुष्का बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। पूजा के वक्त उनकी बेटी वामिका भी मौजूद थी, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया। 

सेलेब्स ने किया रिएक्ट

तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में फैंस को गणेश चतुर्थी को बधाई दी। सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu), करिश्मा कपूर, करण वाही समेत स्टार्स और फैंस ने हार्ट इमोजी के साथ कपल पर प्यार बरसाया। 

अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म

अनुष्का शर्मा को आखिरी बार शाह रुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। जल्द ही एक्ट्रेस क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोग्राफी 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। 

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: 'जवान' की सफलता के बीच शाह रुख खान घर लाए गणपति, फैंस को ऐसे दी गणेश चतुर्थी की बधाई