यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Samantha-Naga Chaitanya: क्या 2 साल बाद नागा चैतन्य-सामंथा रुथ प्रभु ने कर लिया पैच-अप? इस फोटो से लग रहे कयास
Samantha Ruth Prabhu Naga Chaitanya एक्स कपल सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2021 में चार साल की ...और पढ़ें

HighLights
- क्या सामंथा और नागा चैतन्य ने कर लिया पैचअप?
- सामंथा और नागा चैतन्य की वेडिंग फोटो हुई वायरल
- सामंथा और नागा चैतन्य 2021 में हुए थे अलग
नई दिल्ली, जेएनएन। Samantha Ruth Prabhu Naga Chaitanya Wedding Photo: सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य कभी फिल्म इंडस्ट्री के फेवरेट कपल कहे जाते थे। उनकी जोड़ी ऑफ-स्क्रीन हिट थी और उनके प्यार की मिसालें दी जाती थीं, लेकिन फैंस का दिल तब टूटा, जब 2021 में कपल ने अपने अलग होने का एलान किया और उनके बीच का रिश्ता अच्छे नोट पर खत्म नहीं हुआ था।
अब दो साल बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद सामंथा और नागा चैतन्य अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों के बीच रिश्ते सुधरने की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह उस वक्त फैलीं, जब उनकी वेडिंग फोटो वायरल हो गई। कई फैंस ने दावा किया कि सामंथा ने पहले अपनी वेडिंग फोटो को अर्काइव कर दिया था।
यह भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu से रिश्ता टूटने को नागा चैतन्य ने बताया दुखद, कहा- बस इस बात से बहुत ज्यादा हर्ट हूं
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी और 2021 में उन्होंने अपनी राहें जुदा कर ली थीं। दो साल बाद उनकी एक वेडिंग फोटो इस वक्त चर्चा में आ गई है। दरअसल, साल 2017 में सामंथा ने अपनी वेडिंग फोटो के साथ चैतन्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। अब चार साल बाद अचानक ये फोटो वायरल हो गई। इस तस्वीर पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि काश दोनों एक हो जाए।
एक यूजर ने कहा, 'प्लीज दोनों एक हो जाओ।' एक अन्य ने लिखा, 'सच्चे प्यार की आदत होती है, वे हमेशा वापस आ जाते हैं।' एक ने कमेंट में लिखा, 'ये पोस्ट फिर से देखकर बहुत खुशी हो रही है।' एक और ने कहा, 'अचानक ये पोस्ट मेरे फीड में दिखा। मुझे लगा कि ये फैन पेज से है, लेकिन यह सैम (सामंथा) है।'
एक ने लिखा, 'मैं प्रार्थना करता हूं कि आप लोग एक हो जाएं।' ये कमेंट्स यहां नहीं रुके हैं। सोशल मीडिया पर जमकर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं और उनके एक होने की प्रार्थना भी कर रहे हैं।
फिलहाल, क्या वाकई सामंथा ने नागा चैतन्य के साथ तस्वीरों को अर्काइव किया था या नहीं, ये तो वहीं जानती हैं। इस बात की हम पुष्टि नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu से तलाक के बाद चर्चा में नागा चैतन्य की लव लाइफ, कहा याद नहीं कितनों को किस किया
