Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anushka Sharma-Virat Kohli की बेटी का नाम ट्विटर पर हुआ ट्रेंड, जानें- क्यों सुर्खियों में रहा था करीना-सैफ़ के बेटे का नाम

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 01 Feb 2021 05:58 PM (IST)

    बॉलीवुड सेलब्रिटीज़ के बच्चों के नामों को लेकर लोगों में एक अलग ही क्रेज़ रहता है। कई बार नाम ऐसे होते हैं जिनका मतलब जानने की ललक फैंस को बेकरार कर द ...और पढ़ें

    Hero Image
    बेटी के साथ अनुष्का-विराट। तैमूर के साथ करीना कपूर ख़ान। फोटो- इंस्टाग्राम

    नई दिल्ली, जेएनएन। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। अनुष्का ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर वामिका और विराट के साथ अपनी फोटो पोस्ट करके बच्ची के नाम की जानकारी दी। बेटी का नाम सामने आते ही फैंस ने इसे ट्विटर पर ट्रेंड कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें, वामिका मां दुर्गा का पर्यायवाची शब्द है। इस शब्द की उत्पत्ति वाम यानी बाएं से हुई है। बाईं तरफ़ रहने वाली यानी वामिका। यह शब्द भगवान शिव की अर्द्धांगिनी से जोड़कर भी देखा जाता है। बॉलीवुड सेलब्रिटीज़ के बच्चों के नामों को लेकर लोगों में एक अलग ही क्रेज़ रहता है। कई बार नाम ऐसे होते हैं, जिनका मतलब जानने की ललक फैंस को बेकरार कर देती है और कभी-कभी नामों पर गैर-ज़रूरी चर्चा भी छिड़ जाती है। 

    आपको याद होगा, सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान ने जब अपने बेटे को तैमूर नाम दिया था तो इस पर सोशल मीडिया में ख़ूब बवाल हुआ था। लोगों ने एक आक्रमणकारी के नाम पर बेटे का नाम रखने के लिए सैफ़ और करीना को ख़ूब ट्रोल किया था। कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में करीना ने कहा था कि तैमूर के नाम को लेकर जो विवाद हुआ था, वो वाकई बहुत डराने वाला था। उसे कभी नहीं भूलूंगी। करीना ने कहा कि वो मां हैं, अपने बच्चे को क्या कहकर बुलाएंगी यह उनका फ़ैसला है। इससे पहले सैफ़ ने 2017 में एक इंटरव्यू में कहा था कि तैमूर (Taimur) एक पर्शियन शब्द है, जिसका मतलब आयरन होता है। लोग जिसकी बात कर रहे हैं वो Timur है। करीना फ़िलहाल प्रेग्नेंट हैं और इसी महीने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।

    शाह रुख़ ख़ान और गौरी ख़ान ने सरोगेसी के ज़रिए हुए बेटे का नाम अबराम था। शाह रुख़ ने 2013 में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि यह शब्द हिब्रू से लिया गया है, जो हज़रत इब्राहिम का भाषाई रूपांतरण है।  इसे सेक्युलर रखने के लिए शाह रुख़ ने बताया कि R बड़ा कर दिया गया है, ताकि वो Ram का एहसास दे। 

    सलमान ख़ान की बहन अर्पिता ख़ान और आयुष शर्मा के बेटे का नाम आहिल है, जबकि बेटी का नाम आयत रखा है। आहिल का मतलब प्रिंस होता है, जबकि आयत का धार्मिक ग्रंथ कुरान की सबसे छोटी ईकाई है, जिसमें शिक्षाप्रद बातों का ज़िक्र होता है। कॉमेडियन कपिल शर्मा सोमवार को बेटे के पिता बने। उनके इससे पहले एक बेटी है, जिसका नाम अनायरा है। अनायरा का अर्थ ख़ुशी बताया जाता है।

    अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी का नाम आराध्या है। यह शब्द आराधना से बना है, जिसका मतलब है पूजा के योग्य। वहीं, एशा देओल और भरत तखतानी की बड़ी बेटी का नाम राध्या है। इसका अर्थ भी पूजा से ही जुड़ा है। शाहिद कपूर और मीरा कपूर की बेटी का नाम मीशा और बेटे का नाम ज़ैन है। मीशा Mira और Shahid के पहले दो अक्षरों मिलाकर बनाया गया है। वहीं, ज़ैन का अर्थ ग्रेस होता है।