Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chakda Xpress: झूलन गोस्वामी के लिए अनुष्का शर्मा ने लिखा भावुक नोट, शेयर किया बायोपिक फिल्म का फर्स्ट लुक

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 07 Jan 2022 07:16 AM (IST)

    भारतीय महिला क्रिकेट की इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों पर बॉलीवुड में बायोपिक आ रही हैं। मिताली राज की बायोपिक शाबाश मिट्ठू अगले महीने रिलीज हो रही है जिसमें तापसी पन्नू मिताली का किरदार निभा रही हैं। वहीं झूलन की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में अनुष्का शर्मा लीड रोल निभा रही हैं।

    Hero Image
    Anushka Sharma shares Chakda Xpress First Look. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। ICC Womens Cricket World Cup 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान हो गया। मिताली राज टीम की कप्तानी करेंगी और झूलन गोस्वामी वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं। यह भी संयोग है कि भारतीय महिला क्रिकेट की इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों पर बॉलीवुड में बायोपिक आ रही हैं। मिताली राज की बायोपिक शाबाश मिट्ठू अगले महीने रिलीज हो रही है, जिसमें तापसी पन्नू मिताली का किरदार निभा रही हैं। वहीं, झूलन की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में अनुष्का शर्मा लीड रोल निभा रही हैं। टीम के एनाउंस के मौके पर अनुष्का ने चकदा एक्सप्रेस की फिल्मिंग शुरू होने की सूचना दी। गुरुवार को अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक टीजर वीडियो के साथ लम्बा-सा नोट लिखकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुष्का ने नोट में नोट लिखा- यह मेरे लिए वाकई स्पेशल फिल्म है, क्योंकि यह कुर्बानियों की कहानी है। चकदा एक्सप्रेस पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की जिंदगी से प्रेरित है और महिला क्रिकेट में यह आई ओपनर होगी। जिस समय झूलन ने क्रिकेटर बनने का और ग्लोबल स्टेज पर देश को गौरवान्वित करवाने का सपना देखा, महिलाओं का क्रिकेट खेलने के बारे में सोचना भी मुश्किल था। यह उन लम्हों और महिला क्रिकेट के कई पलों की नाटकीय पेशकश है। 

    अनुष्का ने आगे लिखा- भारत में महिला क्रिकेट को आंदोलित करने के लिए झूलन और उनकी टीम की खिलाड़ियों को सलाम करना चाहिए। यह उनकी कड़ी मेहनत, जज्बा और हार ना मानने वाला मिशन है, जिसकी वजह से महिला क्रिकेट पर ध्यान गया। एक महिला होने के नाते, मैंने झूलन की कहानी सुनकर गौरव महसूस किया था। मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि मैं उनकी कहानी को दर्शकों और क्रिकेट-प्रेमियों के बीच लेकर आ रही हूं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    अनुष्का की इस भावुक पोस्ट कर तापसी पन्नू ने कमेंट करके बधाई दी। वहीं, 83 के कप्तान रणवीर सिंह, वरुण धवन, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, अथिया शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने शुभकामनाएं दीं। बता दें, 2018 में आयी शाह रुख खान की जीरो के बाद अनुष्का अब यह फिल्म कर रही हैं। हालांकि, इस बीच बतौर प्रोड्यूसर वो सक्रिय रहीं और पाताललोक और बुलबुल जैसी फिल्मों का निर्माण किया। चकदा एक्सप्रेस नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।