Anusha Dandekar Pics: फरहान अख्तर की साली ने कराया बोल्ड फोटोशूट, किलर लुक देख फैंस हुए मदहोश
Anusha Dandekar Bold Photo बाॅलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की साली अनुषा दांडेकर भी इंडस्ट्री का एक फेमस चेहरा हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीर शेयर हंगामा मचा दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anusha Dandekar Bold Photos: मॉडल, एक्ट्रेस और वीजे अनुषा दांडेकर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अनुषा अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। बता दें कि अनुषा शिबानी दांडेकर की बहन और बॉलीवुड एक्टर डायरेक्टर फरहान अख्तर की साली हैं। एक बार फिर अनुषा ने अपनी सुपर हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों में फैंस उनका लुक देख कर अपने होश खो बैठे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब अनुषा ने अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट पर धमाल मचाया हो। वह अक्सर अपनी तस्वीरों से फैंस को घायल कर देती हैं।
यह भी पढ़ें: Anusha Dandekar ने बिकिनी पहन समंदर के पानी में लगा दी आग, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश
अनुषा दांडेकर ने शेयर की किलर तस्वीरें
एक्ट्रेस और वीजे अनुषा दांडेकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। ब्लैक कलर के साइनिंग आउटफिट में एक्ट्रेस का हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में अनुषा ने जमीन पर लेटे हुए अपनी बोल्ड अदाएं दिखाई है। खुले बाल, न्यूड लिप शेड और मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपनी इस लुक को पूरा किया है।
View this post on Instagram
फैंस को पसंद आई एक्ट्रेस की अदाएं
अनुषा दांडेकर के फैंस को उनकी यह तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। यूजर उनकी इन फोटोज पर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें ब्यूटीफुल, तो कोई हॉट बता रहा है।
बता दें कि अनुषा दांडेकर ने वीजे के रूप में मनोरंजन इंडस्ट्री में लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने एमटीवी डांस क्रू, एमटीवी टीन दिवा और इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल जैसे कई शो को होस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने ल्ही बेली, हैलो और लालबाग परेल सहित कई फिल्मों में भी काम किया है।
अनुषा दांडेकर ने करवाई सर्जरी
कुछ समय पहले वीडियो जॉकी अनुषा दांडेकर ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ा एक अपडेट दिया था। अनुषा ने जानकारी दी थी उन्होंने अपनी सर्जरी करवाई है। एक्ट्रेस को ओवरी में लंप हो गया था। जिसे बाद में निकाल दिया गया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इस बात की भी जानकारी दी कि डॉक्टरों को इस प्रक्रिया के दौरान कई और लंप भी मिले। अनुषा ने अपनी रिकवरी को जर्नी को गंभीर बताया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।