विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना लिरिक्स के 42 साल पहले बना रोमांटिक गाना, अनुराधा पौडवाल के आलाप से हुआ सुपरहिट; शशि कपूर की दिखी थी शरारत

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:44 PM (IST)

42 साल पहले अनुराधा पौडवाल ने सुरेश वाडकर संग मिलकर शशि कपूर का एक ऐसा रोमांटिक गीत गाया था, जिसमें लिरिक्स ही नहीं थे, फिर भी ये सुपरहिट हुआ।

अनुराधा पौडवाल ने बिना लिरिक्स के गाने को बनाया हिट/ फोटो- इंस्टाग्राम

अनुराधा पौडवाल ने बिना लिरिक्स के गाने को बनाया हिट/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 5 मिनट के इस सुपरहिट गीत में है सिर्फ दो शब्द 

  2. अनुराधा पौडवाल ने गाया बिना लिरिक्स वाला गाना

  3. 42 साल पहले दिखा था शशि कपूर का रोमांटिक अंदाज 

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। भजन क्वीन अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। लेकिन क्या आपको पता है कि दिग्गज सिंगर ने 42 साल पहले शशि कपूर (Shashi Kapoor) की फिल्म के लिए एक ऐसा गाना गाया था, जिसमें लिरिक्स ही नहीं थे।

साढे़ चार मिनट से ज्यादा लंबा कौन सा है वो गाना जिसे आलाप के दम पर अनुराधा पौडवाल ने बनाया था जबरदस्त हिट और जिसमें शशि कपूर का दिखा था शरारत भरा अंदाज, चलिए बताते हैं।

शशि कपूर पर फिल्माया था बिना शब्दों का गाना

अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal Songs) की आवाज में गाए जिस सदाबहार गीत का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे है, वह साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'घर एक मंदिर' (Ghar Ek Mandir) का है। मूवी में शशि कपूर और मौसमी चटर्जी के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, राज किरण, रंजीता कौर और शोमा आनंद जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

घर एक मंदिर से जो गाना बहुत पॉपुलर हुआ था उसके कोई लिरिक्स नहीं थे, बल्कि 4 मिनट 56 सेकंड का ये पूरा गाना हमिंग स्टाइल पर ही बना था। इस गाने में बस हे हो..आना..ना..ना जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। उसके अलावा बीच-बीच में अन्य एक्टर्स के डायलॉग थे, लेकिन मूवी में आधी रात को फिल्माए गाने में कोई भी लिरिक्स नहीं थे।

Screenshot 2026-11-11 173948

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था गाने का म्यूजिक

घर एक मंदिर में बिना बोल वाले इस गीत को मूवी में शशि कपूर और मौसमी चटर्जी के किरदारों पर फिल्माया गया है, जहां आधी रात में उनकी ज्वाइंट फैमिली सोती है। बच्चा साथ में होता है, लेकिन शशि कपूर के अंदर का रोमांस जागता है और वह मौसमी चटर्जी को शरारत भरे अंदाज में छेड़ने लगते हैं।

 Youtube- Laxmikant Pyarelal Hit

इस गाने को अनुराधा पौडवाल ने अकेले नहीं गाया था, बल्कि इसमें उनका साथ दिया था दिग्गज सिंगर सुरेश वाडेकर ने। उन्होंने शशि कपूर के किरदार के लिए हमिंग की थी, तो वहीं अनुराधा ने मौसमी चटर्जी के लिए अलाप दिया था। गाने का म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने कंपोज किया था, तो वहीं इसके नाम मात्र लिरिक्स आंनद बख्शी ने लिखे थे।

यह भी पढ़ें- 35 साल बाद भी ट्रेंड में है अनुराधा पौडवाल का 'भाई दूज स्पेशल' गाना, सनी देओल ने प्यारी बहन पर लुटाया प्यार

यह भी पढ़ें- 27 साल पुराने कुमार सानू के गाने में दिखी दीवाली सेलिब्रेशन की झलक, 30 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बी का रोमांस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।