विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कहीं और छूने लगा...' Anupriya Goenka ने बताया इंटीमेट सीन के दौरान बेकाबू हो गया था एक्टर, देनी पड़ी वॉर्निंग

Published: Thu, 03 Apr 2025 03:46 PM (IST)

इंटीमेट सीन शूट करने से पहले एक एक्ट्रेस अपने आपको मेंटली तैयार करती है। ऐसे में सोचिए अगर किसी एक्ट्रेस को उसका को-स्टार पहले ही असहज महसूस करा दे तो उसे कैसा फील होगा। ऐसा ही कुछ हुआ आश्रम एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका (Anupriya Goenka) के साथ। अनुप्रिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक्टर उन्हें गलत तरीके से छूने लगा था।

अनुप्रिया गोयनका इंटीमेट सीन पर की बात (Photo: Instagram)
अनुप्रिया गोयनका इंटीमेट सीन पर की बात (Photo: Instagram)

HighLights

  1. अनुप्रिया के साथ एक्टर ने की बुरी हरकत
  2. एक्ट्रेस ने सुनाया शूटिंग का किस्सा
  3. गलत जगह छून लगा था को-स्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई सालों से मीडिया में इस तरह की खबरें आती हैं कि इंटीमेट सीन शूट के दौरान अभिनेत्रियों के साथ सही बर्ताव नहीं होता और वो असहज महसूस करने लगती हैं। अब कई एक्ट्रेसेज इस बारे में खुलकर बोलने लगी हैं। हाल में आश्रम एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका ने इस बारे में खुलकर बात की।

आपा पार गया था एक्टर

अनुप्रिया गोयनका ने उस भयावह घटना के बारे में बात क। एक्ट्रेस ने बताया कि इंटीमेट सीन शूट करते समय एक एक्टर बेकाबू हो गया था और उन्हें शूट के दौरान बहुत अपमानित महसूस हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि को-स्टार समझदारी से काम लेगा, लेकिन उन्हें निराशा हुई कि वह हद से आगे निकल गया और उन्हें गलत तरीके से छूने लगा।

यह भी पढ़ें: Aamir Khan की 'दंगल' ने कैसे की आश्रम की 'पम्मी' बनने में मदद, Aaditi Pohankar ने सुनाया पूरा किस्सा

किसिंग सीन के दौरान असहज हुईं एक्ट्रेस

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या अनुप्रिया से पूछा गया कि क्या किसी अभिनेता ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की? इस पर अनुप्रिया ने कहा,"मैं यह नहीं कहूंगी कि वह व्यक्ति मेरा फायदा उठा रहा था, लेकिन वो काफी ज्यादा एक्साइटेड था। मैं देख सकती थी कि वह उत्तेजित हो रहा था, जोकि नहीं होना चाहिए था। तब आप थोड़ा अपमानित और असहज महसूस करते हैं। ये सब किसिंग सीन के दौरान हुआ। एक अन्य सीन के दौरान मैंने ऐसे कपड़े पहने हुए थे जो आरामदायक नहीं थे। मुझे उम्मीद थी कि वह, एक पुरुष होने के नाते ये समझेगा कि एक महिला को कमर से पकड़ना आसान होता है लेकिन वो अपने हाथ मेरे बट पर ले गया, जिसकी आवश्यकता नहीं थी। वह अपना हाथ मेरी कमर पर रख सकता था। मुझे लगा कि यह सही नहीं है।"

जासूसी थ्रिलर में नजर आईं थीं अनुप्रिया

अनुप्रिया को आखिरी बार जासूसी थ्रिलर फिल्म बर्लिन में देखा गया था, जिसमें अपारशक्ति खुराना और इश्वाक सिंह भी थे। जुबली और क्लास ऑफ 83 फेम अतुल सभरवाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राहुल बोस भी अहम भूमिका में हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए अनुप्रिया ने एएनआई से कहा,"जब यह फिल्म मेरे पास आई, तो मैं सहज रूप से इसकी दुनिया की ओर आकर्षित हो गई। यह आकर्षक, दिलचस्प और कुछ ऐसा है जो पहले कभी नहीं देखा गया।"

यह भी पढ़ें: Aashram की 'बबीता भाभी' बोल्डनेस में नहीं किसी से कम, फैन-फॉलोइंग में 'पम्मी' से भी आगे हैं Tridha Choudhary

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।