Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुपमा यादव और शिवकुमार बिक्कू का रिलीज हुआ नया गाना, पति-पत्नी की नोकझोंक देख छूट जाएगी हंसी

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 05:28 PM (IST)

    Anupama Yadav Shivkumar Bikku Sunita Singh New Song Released म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर नया धमाकेदार गाना रिली ...और पढ़ें

    Hero Image
    Anupama Yadav, Shivkumar Bikku, Sunita Singh New Song Released

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anupama Yadav, Shivkumar Bikku, Sunita Singh New Song Released: वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स अक्सर अपने नए- नए गानों के साथ भोजपुरी दर्शकों को ट्रीट देता है। म्यूजिक कंपनी ने अब तक ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट किया है। इस कड़ी में एक और नया गाना रिलीज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स अपने गानों में जिंदगी से जुड़ी हुई रोजमर्रा की नोकझोंक और गुदगुदाने वाली कहानियां दिखाता है। अब म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक और धमाकेदार भोजपुरी गाना 'धड़कन परनवे हईं' रिलीज किया गया है। इस गाने को अपने अंदाज में सिंगर एक्टर शिवकुमार बिक्कू और सिंगर अनुपमा यादव ने गाया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

    नोकझोंक से भरपूर है गाना

    गाने का वीडियो भी बहुत ही शानदार फिल्माया गया है। सॉन्ग के वीडियो में पति के रोल में शिवकुमार विक्कू और पत्नी के रोल में अनुपमा यादव दिख रहे हैं। वहीं, एक और एक्ट्रेस सनीता सिंह को भी गाने में शामिल किया गया है, जो अपने पति को हैंडसम बता रही है और खूब तारीफ कर रही हैं।

    पति और पत्नी की है कहानी

    गाने का कांसेप्ट यह है कि एक्ट्रेस सुनीता सिंह शिव मंदिर में दर्शन करके बाहर आ रही है, तभी सिंगर एक्टर शिव कुमार बिक्कू से टकरा जाती हैं और फिर दोनों में नोक- झोक शुरू हो जाती है। इस बीच दोनों अपनी-अपनी तारीफ के पुल बांधने लगते हैं। जहां शिव कुमार बिक्कू अपनी पत्नी की खूबियां बताने लगते है। इस पर एक्ट्रेस सुनीता सिंह भी जवाब देते हुए अपने पति की तारीफ में करने लगती हैं।

    स्टार्स की शानदार परफॉर्मेंस

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने इस भोजपुरी गाने के प्रेजेंट किया है। गाने के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। गाने को सिंगर एक्टर शिवकुमार बिक्कू और सिंगर अनुपमा यादव ने गाया है। वहीं, एक्ट्रेस सुनीता सिंह और शिवकुमार बिक्कू ने शानदार परफॉर्मेंस दिया है। सॉन्ग के लिरिक्स विष्णु विशेष ने तैयार किया है, जबकि म्यूजिक विक्की वॉक्स और रिकार्डिंग अंकित हैं। वीडियो का डायरेक्शन आर्यन देव, एडिटर मीत ने किया हैं।