विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ankita Lokhande ने दोबारा की पति विक्की जैन से शादी, एक्ट्रेस ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 08 Aug 2023 05:39 PM (IST)

Ankita Lokhande And Vicky Jain Wedding Again अंकिता लोखंडे ( Ankita Lokhande ) और विक्की जैन ( Vicky Jain ) ...और पढ़ें

Ankita Lokhande And Vicky Jain Wedding Again
Ankita Lokhande And Vicky Jain Wedding Again

HighLights

  1. अंकिता और विक्की जैन का रोमांटिक अंदाज
  2. विदेश में देसी अंदाज में नजर आई अंकिता लोखंडे
  3. विदेशी धरती पर कपल ने की दूसरी बार शादी

 

नई दिल्ली, जेएनएन। Ankita Lokhande And Vicky Jain Wedding Again: टीवी इंडस्ट्री का फेमस कपल अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में पति का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। वहीं अब अंकिता ने पति संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये कपल शादी करता नजर आ रहा है।  

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने की शादी

अंकिता लोखंडे ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके पति विक्की घुटनो पर बैठकर उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में एक चर्च के पादरी भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस खूबसूरत पिंक कलर की शिमरी साड़ी में नजर आ रही हैं। इसी के साथ हैवी डायमंड नेकलेस भी कैरी किया है। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, हमने दोबारा शादी कर ली। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। हर कोई इन्हें बेस्ट कपल का टैग दे रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

विक्की और अंकिता का विदेश में रोमांस

इससे पहले अंकिता ने कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसमें वह पिंक कलर की शिमरी साड़ी पहने नजर आ रही है। इस साड़ी के साथ अंकिता लोखंडे ने न्यूड मेकअप कर रखा है। इस तस्वीर में अंकिता साड़ी पोज देती नजर आ रही हैं।

इस दौरान ये कपल एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होता नजर आ रहा है। विक्की के लुक बात करे तो उन्होंने सफेद कलर के ब्लेजर और ब्लैक पैंट पहनें नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है। इस आउटफिट में विक्की बहुत हैंडसम लग रहे हैं।

2021 में अंकिता और विक्की ने की थी शादी

बता दें, अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल ने 14 दिसंबर 2021 में शादी रचाई थी। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने मुंबई में ग्रैंड वेडिंग की थी।