Anjali Arora Video: फैमिली संग अंजलि अरोड़ा ने किया गणपति विसर्जन, सामने आया 'कच्चा बादाम गर्ल' का ये वीडियो
Anjali Arora Latest Video सोशल मीडिया क्वीन अंजलि अरोड़ा अक्सर अपने फोटो और वीडियो को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। फैंस को भी अंजलि के लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अंजलि अरोड़ा का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है इस वीडियो में ओटीटी शो लॉक फेम अंजलि अपनी फैमिली के साथ गणपति विसर्जन करती नजर आ रही हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anjali Arora Ganpati Visarjan Video: बी टाउन एक्ट्रेस कंगना रनोट के ओटीटी शो 'लॉक अप' से फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वालीं अंजलि अरोड़ा किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। इंडिया की टॉप सोशल मीडिया इन्फुलएंसर में अंजलि अरोड़ा का नाम जरूर शामिल होता है।
आए दिन अपने फोटो और वीडियो को लेकर अंजलि चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इस बीच अंजलि अरोड़ा का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें अंजलि अपने पूरे परिवार के साथ गणपति विसर्जन की प्रक्रिया को पूरा करती हुईं नजर आ रही हैं।
अंजलि अरोड़ा ने किया गणपति विसर्जन
हर सेलेब्स के तरह इस बार अंजलि अरोड़ा ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर पर भगवान गणेश की प्रतिमा को पधारा। ऐसे में अब समय पूरा होते हुए अंजलि ने पूरे विध-विधान के जरिए गणपति विसर्जन की प्रक्रिया को पूरा किया है।
इस मौके का लेटेस्ट वीडियो अंजलि अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि 'लॉक अप' फेम अंजलि ने अपनी पूरी फैमिली के साथ मिलकर गणपति बप्पा का विसर्जन किया है। इस दौरान अंजलि अरोड़ा और उनकी फैमिली का सेलिब्रेशन अंदाज चर्चा का विषय बन गया है।
सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा का ये लेटेस्ट वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट करने के साथ गणपति बप्पा मोरया बोल रहे हैं।
डांस रील्स वीडियो को लिए मशहूर अंजलि अरोड़ा
सोशल मीडिया पर अपने डांस रील्स वीडियो को लेकर अंजलि अरोड़ा का नाम काफी जाना जाता है। अक्सर अंजलि अरोड़ा इंस्टाग्राम पर कमाल के डांस रील्स वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें देखकर फैंन उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आते हैं।
इन वीडियो में अंजलि के डांस मूव्स देख ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि वह एक उम्दा डांसर हैं। आलम ये रहता है कि अंजलि के ये डांस वीडियो इंटरनेट पर आए दिन आग लगाते रहते हैं। मालूम हो कि वायरल सॉन्ग 'कच्चा बादाम' पर डांस रील्स वीडियो के चलते अंजलि अरोड़ा ने जमकर लाइमलाइट बटोरी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।