आर्थिक तंगी की फर्जी खबरों पर फूटा Anita Kanwal का गुस्सा, 'गंगाजल' एक्ट्रेस बोलीं- भीख नहीं मांग रही
अभिनेत्री अनीता कंवल ने अपनी आर्थिक तंगी से जुड़ी खबरों का खंडन किया है। उन्होंने इसे अफवाह बताया है।

अनीता कंवल ने फर्जी खबरों पर तोड़ी चुप्पी
HighLights
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों का खंडन किया
उनकी बातों का गलत अर्थ निकाला गया
एक्ट्रेस ने कहा कि वह किसी से मदद नहीं मांग रही
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ समय पहले इस तरह की खबर आई थी कि अभिनेत्री अनीता कंवल (Anita Kanwal) आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं और उन्होंने पैसों की मदद मांगी है। अब एक्ट्रेस ने इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें अफवाह बताया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि छह महीने पहले दिए गए एक इंटरव्यू में उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया था। अभिनेत्री ने कहा कि इन खबरों की वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई है और उनकी नींद तक उड़ गई है।
चैन से सो नहीं पा रही अनीता
अनीता ने एक वीडियो शेयर करके अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सुबह के 3.45 बज रहे हैं और वो सो नहीं पा रही हैं।
वह इस बात से परेशान थीं कि कुछ न्यूज चैनलों ने उनकी आर्थिक स्थिति को किस तरह पेश किया है। इस विवाद के पीछे की वजह बताते हुए, कंवल ने कहा कि पत्रकार विक्की लालवानी ने लगभग छह महीने पहले उनका इंटरव्यू लिया था।
बातचीत के दौरान, उनसे पूछा गया था कि अगर उनके पास कोई आमदनी या काम के मौके न हों, तो वह कितने समय तक आर्थिक रूप से अपना गुजारा कर सकती हैं।
View this post on Instagram
न्यूज चैनलों ने फैलाई गलत खबर
इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वे बिना कुछ कमाए लगभग एक से डेढ़ साल तक अपना गुजारा कर सकती हैं। अनीत ने कहा कि इस बात को कुछ न्यूज चैनलों ने ऐसे लिखा जैसे मैं लोगों से भीख मांग रही हूं। यह गलत बात है।
View this post on Instagram
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बयान को जानबूझकर सेंसेशनल बना दिया गया, जिससे लोगों को यह लगने लगा कि वे दूसरों से आर्थिक मदद मांग रही हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इंटरव्यू के बाद से उनकी स्थिति बेहतर हो गई है और वो एक अच्छे खानदान से आती हैं। अनीता कंवल ने अपने नाम को इस तरह बदनाम न करने की भी बात कही।
बता दें कि अनीता कंवल ने कभी हां कभी ना में शाह रुख खान और गांगाजल में अजय देवगन जैसे एक्टर्स के साथ काम किया है।
