ग्रीस में Anirudh Ravichander ने SRH की मालकिन काव्या मारन से की शादी, पहली तस्वीर आई सामने
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) ने काव्या मारन (Kavya Maran) के साथ शादी की पहली तस्वीर शेयर की है।

काव्या मारन संग अनिरुद्ध की शादी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध-काव्या
काव्या और अनिरुद्ध ने ग्रीस में की शादी
21 नवंबर को चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अफवाहों पर फुल स्टॉप लगाकर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर करके फैंस को गुडन्यूज दे दी है। महीनों से चर्चा हो रही थी अनिरुद्ध, सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) के साथ शादी करने वाले हैं।
अब यह अफवाह सच साबित हो गई है। अनिरुद्ध और काव्या अब पति-पत्नी बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर अपनी पहली शादी की तस्वीर शेयर करके अनिरुद्ध ने फैंस को खुश कर दिया है।
शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या
अनिरुद्ध रविचंदर ने 11 नवंबर को काव्या मारन के साथ ग्रीस में ड्रीम वेडिंग की। शादी के बाद काव्या के साथ पहली वेडिंग फोटो शेयर करते हुए कंपोजर ने कैप्शन में लिखा, "मेरी जिंदगी में एक बार मिलने वाला, जो जिंदगी भर के लिए है, 11.11।"
View this post on Instagram
वेडिंग लुक की बात करें तो अनिरुद्ध रविचंदर ने अपने लुक को आइवरी आउटफिट में क्लासी रखा है। उन्होंने कुर्ता के साथ मैचिंग कलर की वेष्टि पहनी और उसके ऊपर एक लॉन्ग जैकेट कैरी की थी। पूजा हेगड़े से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक सेलिब्रिटीज और फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
रोमांस में डूबा कपल
शादी की फोटो के बाद अनिरुद्ध ने अपनी लेडी लव के साथ दो और वेडिंग पिक्चर्स शेयर की हैं। यह तस्वीर कपल के वेडिंग फंक्शन की है जिसमें दोनों ब्राउन कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों हाथ में हाथ डाले पोज दे रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में काव्या, अनिरुद्ध को प्यार से निहार रही हैं।
View this post on Instagram
कब होगा रिसेप्शन?
ग्रीस में प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी के बाद काव्या और अनिरुद्ध 21 नवंबर को चेन्नई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। इस रिसेप्शन पार्टी में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से लेकर नेता और सिनेमा की बड़ी-बड़ी हस्ती शामिल हो सकती है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर, जिनसे शादी करेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन, जानें दोनों की नेटवर्थ! कौन है ज्यादा अमीर?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।