विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंफर्म! नवंबर में शादी करेंगे Anirudh Ravichander और काव्या मारन, कब और कहां लेंगे सात फेरे?

Published: Sat, 17 Oct 2026 03:37 PM (IST)

क्या काव्या मारन (Kavya Maran) और अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) नवंबर में शादी करने वाले हैं? आइए जानते हैं-

शादी करने जा रहे काव्या मारन और अनिरुद्ध चंदर?

शादी करने जा रहे काव्या मारन और अनिरुद्ध चंदर?

HighLights

  1. शादी करने जा रहे काव्या मारन और अनिरुद्ध चंदर?

  2. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने किया कंफर्म

  3. लंबे समय से चल रही दोनों के डेटिंग की अफवाह 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के कथित रोमांस को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बाद अब दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं आखिर ये इसमें कितनी सच्चाई है?

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने किया कंफर्म

तमाम अटकलों के बाद शायद अब यह पक्का हो गया है कि संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन शादी करने जा रहे हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने काव्या के माता-पिता, कलानिधि मारन और कावेरी मारन की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वे मुख्यमंत्री को इस कपल के शादी के रिसेप्शन में आमंत्रित कर रहे हैं।

anirudh (4)

यह भी पढ़ें- 2 दिन में 200 करोड़ के पार Jailer 2, तोड़ दिया Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड; दुनियाभर में सुनामी लाई रजनीकांत की मूवी

कब होगी काव्या और अनिरुद्ध की शादी?

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि यह रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने एक्स पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें काव्या मारन (Kavya Maran) के माता-पिता, कलानिधि मारन और कावेरी मारन उन्हें शादी के रिसेप्शन में आमंत्रित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।


तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सन ग्रुप के चेयरमैन श्री कलानिधि मारन और उनकी पत्नी श्रीमती कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित आवास पर मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन के शादी के रिसेप्शन में आमंत्रित किया। काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) का शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित होना है'।

अनिरुद्ध-काव्या की शादी की अफवाह

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के रिश्ते को लेकर अटकलें सबसे पहले 2025 में शुरू हुईं, जब रेडिट पर एक पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनके परिवारों ने शादी के बारे में बातचीत शुरू कर दी है। उस समय, अनिरुद्ध ने सोशल मीडिया पर इन अफवाहों का जवाब देते हुए कहा था, 'शादी? हाहा, शांत हो जाइए दोस्तों, कृपया अफवाहें फैलाना बंद करें'। अनिरुद्ध के खंडन के बावजूद, काव्या के साथ उनके रिश्ते की चर्चाएं लगातार सुर्खियों में बनी रहीं।

यह भी पढ़ें- 'टाइटल अश्लील...', 28 साल पहले जावेद अख्तर ने छोड़ा शाह रुख-रानी का गाना, Alka-Udit की आवाज में हिट हुआ लव एंथम