विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Advance Booking: एनिमल में रणबीर कपूर को देखने के लिए क्रेजी हुए फैंस, तीन दिनों में बिक गए लाखों टिकट

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 27 Nov 2023 03:09 PM (IST)

Animal Advance Booking Day 3 एनिमल की रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। रिलीज से ...और पढ़ें

तीन दिनों में 'एनिमल' के बिके लाखों टिकट, (Instagram Image)
तीन दिनों में 'एनिमल' के बिके लाखों टिकट, (Instagram Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Advance Booking Day 3: रणबीर कपूर और उनकी फिल्म एनिमल खबरों में छाई हुई है। फिल्म के ट्रेलर ने फैंस के लिए इंतजार मुश्किल कर दिया है। एनिमल की एडवांस बुकिंग में दर्शकों का क्रेज साफ नजर आ रहा है। महज तीन दिनों में फिल्म ने लाखों टिकट बेच लिए हैं।

एनिमल की एडवांस बुकिंग के लिए टिकट खिड़की 25 नवंबर से खोल दी गई है। फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिल सके, इसलिए रिलीज से 6 दिन पहले एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- Animal: रश्मिका मंदाना नहीं थीं 'एनिमल' के लिए पहली पसंद, रणबीर कपूर के अपोजिट इस एक्ट्रेस की होनी थी एंट्री

पहले दिन का बिजनेस

एनिमल के एडवांस बुकिंग की अपडेट ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने शेयर की है। नेशनल चेन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपॉलिस में बुकिंग महज तीन दिनों में लाखों में हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, एनिमल ने पहले दिन यानी 25 नवंबर को देशभर में 52500 टिकट बेचे। इनमें पीवीआर-आइनॉक्स में 43000 और सिनेपॉलिस में 9500 टिकट शामिल है।

दूसरे दिन का बिजनेस  

26 नवंबर की बात करें तो एनिमल ने 87500 टिकट नेशनल चेन में बेची है। इनमें पीवीआर-आइनॉक्स में 71000 और सिनेपॉलिस में 16500 टिकट बिकी है।

तीन दिनों में बेचे कितने टिकट ?

एनिमल के अब 27 नवंबर के बिजनेस की बात करें तो फिल्म ने तीन दिनों में एक लाख टिकट बेच ली है। इनमें 81000 टिकट पीवीआर-आईनॉक्स में बिके है। वहीं, सिनेपॉलिस ने अब तक 19000 टिकट बेची है। इसके साथ ही एनिमल के ओपनिंग डे के लिए 100000 टिकट देशभर में बिक चुकी है।

फिल्म की स्टारकास्ट

एनिमल की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म रणबीर कपूर लीड अर्जुन सिंह का रोल निभा रहे हैं। उनके साथ फीमेल लीड में रश्मिका मंदाना (गीतांजलि) हैं। इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और प्रेम चोपड़ा भी अहम किरदारों में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Animal में रणबीर कपूर से पहले साउथ के डायरेक्टर्स ने थामा इन एक्टर्स का हाथ, हर बार बॉक्स ऑफिस पर लाया भूचाल

कब रिलीज होगी एनिमल ?

एमिनल कुछ दिनों बाद 1 दिसंबर, 2023 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज की जाएगी।