Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कभी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थे अनिल कपूर, वीडियो शेयर कर बोले- 'जमीन से शुरू किया और...'

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sat, 17 Apr 2021 07:19 AM (IST)

    अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा अनिल कपूर अपने पुराने दिनों और पुरानी फिल्मों को भी याद करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है।

    Hero Image
    अनिल कपूर की तस्वीर, फोटो साभार: Twitter

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर इंडस्ट्री के सफल एक्टर्स में से एक हैं। ये मुकाम हासिल करना अनिल के लिए खासा आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। क्या आप जानते हैं कि अपने शुरुआती दिनों में अनिल कपूर ने फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर और फिलर के रूप में भी काम किया है? नहीं जानते होंगे, क्योंकि हम में से कई लोगों ने अनिल कपूर को हमेशा अर्श पर ही देखा है। लेकिन हाल ही में अनिल कपूर ने अपने पुराने दिनों को याद किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा अनिल कपूर अपने पुराने दिनों और पुरानी फिल्मों को भी याद करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आ रहे हैं। ये वीडियो शबाना आजमी और नवीन निश्छल की किसी फिल्म का है।

    इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, 'मैंने अपने करियर की शुरुआत एक फिलर और बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी। जमीन से शुरू किया और अब यहां हूं। इस वीडियो को देखकर मेरी कई यादें ताजा हो गई मैं आज जहां हूं उसके लिए खुद को सौभग्यपूर्ण समझता हूं।' अनिल कपूर के फैंस इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही साथ अनिल कपूर की तारीफ भी कर रहे हैं।

    बता दें कि अनिल कपूर अपने समय के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और अब भी उनका ये सफर जारी है। अनिल कपूर को उनकी फिटनेस के लिए भी खासा पसंद किया जाता है। उनकी उम्र भले ही 63 साल हो गई हो लेकिन आज भी अनिल कपूर 36 बरस के ही नजर आते हैं। लुक्स के मामले में अनिल कपूर आज के समय के अभिनेताओं को भी कड़ी टक्कर देते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी आज तक बरकरार है।

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गोली को हुआ कोरोना, होम क्वारंटीन हैं कुश शाह