Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर नहीं मनाएंगी करवा चौथ! जानिए- क्यों उठाया यह चौंकाने वाला क़दम

    Karva Chauth के त्योहार को बॉलीवुड फ़िल्मों में भी ख़ूब ज़ोरशोर से दिखाया जाता रहा है। हालांकि इसको लेकर कई बार अलग तरह की विचारधाराएं भी सामने आती रही हैं। अब अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने एलान किया है कि वो करवा चौथ नहीं मनाएंगी।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Tue, 19 Oct 2021 12:09 PM (IST)
    Hero Image
    Karan Balooni and Rhea Kapoor during marriage ceremony. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने करवा चौथ को लेकर एक चौंकाने वाला एलान किया है। रिया ने कहा कि वो इस त्योहार को नहीं मनाएंगी। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें रिया ने ऐसा करने के पीछे वजह को साफ़ किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करवा चौथ के त्योहार का बॉलीवुड में भी काफ़ी क्रेज़ रहा है। पर्दे से लेकर वास्तविक जीवन में इस त्योहार को सेलेब्रिटीज़ ज़ोर-शोर से मनाते रहे हैं। हर साल सोशल मीडिया में सेलेब्रिटीज़ की करवा चौथ वाली तस्वीरें छायी रहती हैं। रिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने फ़ैसले को लेकर एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा- सम्मानपूर्वक कहना चाहती हूं कि कृपया करवा चौथ तोहफ़ों या कोलेब्स (कोलेबोरेशन) के लिए मुझसे सम्पर्क मत कीजिए। मैं और करण (बलूनी) इसमें यक़ीन नहीं करते। जो जोड़े इसे मनाते हैं, हम उनका पूरा सम्मान करते हैं और वो लोग इसे एंजॉय भी करते हैं। लेकिन, यह हमारे लिए नहीं है। इसलिए, जिस चीज़ में मैं यक़ीन नहीं रखती, उसे प्रमोट नहीं करना चाहूंगी। जिस बात के लिए यह मनाया जाता है, मैं उसमें भी यक़ीन नहीं करती।

    अभी मैं यही यक़ीन करती हूं कि अगर हम एक-दूसरे का ध्यान रखेंगे तो ठीक रहेंगे। मैं इसलिए लिख रही हूं, क्योंकि कई बार कोई भी अजनबी आकर मुझे समझाने की कोशिश करने लगता है कि मैं बेवकूफ़ हूं। यह मेरा पहला करवा चौथ है, इसलिए मनाना चाहिए। शुक्रिया। आइए आगे बढ़ते हैं। अगर आप इसे पढ़ रहे हैं तो इसके लिए शुक्रिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

    अभी मैं यही यक़ीन करती हूं कि अगर हम एक-दूसरे का ध्यान रखेंगे तो ठीक रहेंगे। मैं इसलिए लिख रही हूं, क्योंकि कई बार कोई भी अजनबी आकर मुझे समझाने की कोशिश करने लगता है कि मैं बेवकूफ़ हूं। यह मेरा पहला करवा चौथ है, इसलिए मनाना चाहिए। शुक्रिया। आइए आगे बढ़ते हैं। अगर आप इसे पढ़ रहे हैं तो इसके लिए शुक्रिया।

    2010 में उन्होंने आयशा के साथ डेब्यू किया था। उनकी पिछली फ़िल्म वीरे दी वेडिंग है, जो 2018 में आयी थी। करीना कपूर, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर अभिनीत फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थी।