Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'रिसेप्शन' लुक को लेकर यूजर कर रहे हैं अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर को ट्रोल, राधे मां से की तुलना

    रिया कपूर और करण बूलानी की शादी काफी सीक्रेट तरीके से पिछले शनिवार को हुई है। शादी में सिर्फ उनके करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। वहीं कपूर परिवार ने शादी का जिक्र किसी से नहीं किया था।

    By Priti KushwahaEdited By: Updated: Fri, 27 Aug 2021 09:44 AM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit : Rhea Kapoor Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और ​सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। रिया ने हाल ही में अपनी ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट कर रहे थे। रिया और करण की शादी की कई तस्वीरें औी वीडियो सोशल मीडया पर खूब वायरल हुईं। इन तस्वीरों में करण और रिया बेहद खूबसूरत नजर आए। शादी के बाद अब न्यूली मैरिड रिया अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनीं हैं। अपने इसी लुक को यूजर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

    जानें आखिर क्यों ट्रोल हो रही हैं रिया कपूर?

    सोनम कपूर ही नहीं ​बल्कि उनकी बहन रिया कपूर भी हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। रिया के दोस्तों ने हाल ही में​ रिया के दोस्तों ने उनकी शादी की खुशी में एक छोटी सी रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस पार्टी की तस्वीरें खुद रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। रिया की तस्वीरों में उनका लुक जहां कई लोगों को जहां पसंद आया, तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक की तुलना राधे मां से करनी शुरू कर दी।

    पार्टी में इस लुक में नजर आईं रिया कपूर

    रिया कपूर ने रिसेप्शन पार्टी में रेड कलर का प्लेन फुल स्लीव्ज की टॉप पहना था। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट लॉन्ग स्कर्ट कैरी किया था। इस स्कर्ट पर रेड कलर से लव समेत कुछ और वर्ड्स भी लिखे हुए हैं। इस आउटफिट के साथ ही रिया ने एक बड़ी सी रेड कलर की​ बिंदी लगाई है। वहीं उन्होंने अपने बालों को खोल रखा है, जो पूरी तरह से उनके मुंह को कवर कर रहे हैं। वहीं आप देख सकते हैं कि रिया ने अपने पैरों की तस्वीर भी शेयर की है जिसमें उनके पैरों पर आलता भी लगा हुआ दिख रहा है।

    आपको बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी की शादी काफी सीक्रेट तरीके से पिछले शनिवार को हुई है। शादी में सिर्फ उनके करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। वहीं कपूर परिवार ने शादी का जिक्र किसी से नहीं किया था।