Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Angad Bedi On Break Up With Nora Fatehi: ब्रेकअप पर बोले अंगद बेदी- 'नोरा फतेही का मैं...'

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Mon, 16 Sep 2019 07:31 PM (IST)

    Angad Bedi On Break Up With Nora Fatehi अंगद बेदी ने नोरा फतेही के साथ अपने रिश्ते पर कहा कि वह एक प्यारी लड़की है और वह अपने लिए बहुत अच्छा कर रही है।

    Angad Bedi On Break Up With Nora Fatehi: ब्रेकअप पर बोले अंगद बेदी- 'नोरा फतेही का मैं...'

    नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता अंगद बेदी ने पिछले वर्ष फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया से शादी कर सभी को चौंका दिया थाl इन दोनों के फैन्स को इनके अफेयर की बिलकुल भी जानकारी नहीं थीl इसके पहले नोरा फतेही और अंगद बेदी के अफेयर की खबरें जोरों पर थींl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब अंगद बेदी ने नोरा फतेही से हुए उनके ब्रेकअप पर अपनी बात रखी हैंl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    @norafatehi 😘❤

    A post shared by Nora Fatehi (@nora_fatehi_fcc) on

    अंगद बेदी ने ETimes को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कियाl अंगद बेदी ने नोरा फतेही के साथ अपने रिश्ते पर कहा, ‘मैं मानता हूं कि हर चीज में गरिमा होती है। कुछ रिश्ते हैं जो चल जाते हैं और कुछ ऐसे भी हैं जो नहीं चलते लेकिन आप हर रिश्ते को निभाने की पूरी जान लगाकर कोशिश करते होंl जहां तक मेरे एक्स की बात हैl नोरा एक प्यारी लड़की है और वह अपने लिए बहुत अच्छा कर रही है। वह जल्द एक स्टार बनने वाली हैं और उनके सभी काम दर्शकों को पसंद आ रहे हैंl मैं उन्हें अपने करियर के लिए शुभकामनाएं और प्यार देता हूं।’

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Robin Rawal is ready 🤣😂#thezoyafactor promotions. Jacket-@shivanandnarresh + @koovsfashion T-shirt & shoes- @onitsukatigerindia @oakley Tracks- @calvinklein. Styled by @meherahmed 📸 @nitisharoraofficial

    A post shared by Angad Bedi (@angadbedi) on

    अंगद ने आगे यह भी कहा, ‘हम दोनों साथ रहे यह हमारे नसीब में ही नहीं थाl वह जैसे बॉयफ्रेंड की चाह रखती हैl वह उसे जल्दी मिलेगाl मुझे लगता है कि हर चीज की टाइमिंग होती है। यह यूनिवर्स चाहता था कि मेरे जीवन में कुछ बदलाव हों और वह हुए अब वह चाहता है कि नोरा को स्टारडम मिले और वह उन्हें मिल रहा हैl मुझे लगता है अभी नोरा के स्टारडम का समय हैl स्टारडम के बाद परिवार का समय होगा। इसे आपको स्वीकार करना होगा।’

    अंगद ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि अब एक कलाकार के रूप में इस रिश्ते का सिर्फ सम्मान करना चाहिए। मुझे यह भी लगता है कि मौन में गरिमा है और बहुत सम्मान है। हर कोई कठिनाइयों से गुजरता है लेकिन कठिनाइयों से आप मजबूत बनते हैं जोकि यह महत्वपूर्ण है।’

    यह भी पढ़ें: Happy Birthday PM Narendra Modi: पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रभास करेंगे ये 'बाहुबली' काम!

    अंगद बेदी जल्द सोनम कपूर की फिल्म ‘द जोया अख्तर’ में नजर आएंगे।

    फोटो क्रेडिट - nora_fatehi_fcc instagram