Andaz Apna Apna के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की बेटी हैं बला की खूबसूरत, बोल्डनेस उड़ा देगी आपके होश
राजकुमार संतोषी ने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन आज हम आपको उनके बारे में नहीं बल्कि उनकी बेटी तनीषा संतोषी के बारे में बताने जा रहे हैं। जो बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी हॉट एंड बोल्ड हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Rajkumar Santoshi Daughter Tanisha Santoshi Viral Photos: राजकुमार संतोषी हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक हैं। उन्होंने अपने करियर में सलमान खान और आमिर खान स्टारर 'अंदाज अपना अपना', अजब प्रेम की गजब कहानी और घायल जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन आज हम आपको निर्देशक राजकुमार संतोषी के बारे में नहीं, बल्कि उनकी बेटी तनीषा संतोषी के बारे में बताने जा रहे हैं। जाह्नवी कपूर की खास दोस्त तनीषा फिल्म इंडस्ट्री में भले ही एक्टिव नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। तनीषा संतोषी सिर्फ खूबसूरती में ही नहीं, बल्कि अपनी बोल्डनेस से भी कई एक्ट्रेसेज को पछाड़ देती हैं।
बला की खूबसूरत हैं तनीषा संतोषी
राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी 29 हजार से अधिक प्रशंसकों की लिस्ट हैं। वह जब भी अपने इंस्टाग्राम पर कोई तस्वीर पोस्ट करती हैं, तो फैंस उनकी खूबसूरती को निहारते रह जाते हैं और साथ ही उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। बात हॉटनेस की हो या फिर क्यूटनेस की सोशल मीडिया पर लोग उनकी हर अदा पर फिदा हैं। उनके फैशन सेंस की अगर बात की जाए तो वह ट्रेडिशनल आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न लुक, उनका स्टाइल किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है।
कियारा आडवाणी से इस वजह से होती है तुलना
राजकुमार संतोषी की लाडली बेटी तनीषा की तुलना अक्सर बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी से होती है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वह लो नैक स्ट्रिप गाउन शिमरी गाउन में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इन खूबसूरत तस्वीरों से नजर हटाना बेहद ही मुश्किल है। लेकिन उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट बॉक्स में कई लोग उन्हें कियारा आडवाणी की हमशक्ल बता रहे हैं। आपको बता दें कि तनीषा और 'धड़क' एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बचपन से ही काफी अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो तनीषा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Sunny Leone VIDEO: दीपिका पादुकोण के बाद सनी लियोनी ने पहनी 'भगवा' रंग की बिकिनी, वीडियो देख भड़के लोग
यह भी पढ़ें: Nora-Malaika video: 'छैया छैया' पर डांस कर ट्रोल हुईं मलाइका- नोरा, लोगों ने बताया शकीरा और बियोंसे की कॉपी