Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ananya Pandey का एक्सेंट सुनकर कानों से ख़ून निकल आता है, एक्ट्रेस ने ट्रोल को दिया दिलचस्प जवाब

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 17 Aug 2021 07:29 AM (IST)

    अरबाज़ ख़ान का शो पिंच 2 एक सेलेब्रिटी चैट शो है जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स मेहमान बनते हैं और सोशल मीडिया में ट्रोल्स की बातों का जवाब देते हैं। शो में अ ...और पढ़ें

    Hero Image
    Ananya Pandey pic from a photoshoot. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। अरबाज़ ख़ान इन दिनों अपने शो पिंच 2 को लेकर चर्चा में हैं। यह एक सेलेब्रिटी चैट शो है, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स मेहमान बनते हैं और सोशल मीडिया में ट्रोल्स की बातों का जवाब देते हैं। शो में अरबाज़ सोशल मीडिया एकाउंट्स पर किये गये कुछ कमेंट्स उठाते हैं, जिनके जवाब सामने बैठे सेलेब्स देते हैं। शो में इस बार अनन्या पांडेय मेहमान बनी हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनन्या एक प्ले कार्ड में ट्रोल का कमेंट अंग्रेज़ी में पढ़ती हैं। ट्रोल ने लिखा था कि अनन्या का एक्सेंट सुनकर उसके कानों से ख़ून निकल आता है। इस पर अनन्या तपाक से कहती हैं- मुझे बहुत खेद है। मैं आपके लिए टिशू भेजती हूं। इसके बाद अरबाज़ बताते हैं कि किसी ने उनके लिए लिखा- स्ट्रगलिंग दीदी की जय हो। इस पर अनन्या हैरानी से पूछती हूं कि लोग उन्हें स्ट्रगलिंग दीदी क्यों बोलते हैं। यह बहुत फनी है। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial)

    अनन्या प्रोमो में कहती नज़र आती हैं कि जब किसी में इतनी नफ़रत इतना ज़हर भरा है तो उसका जवाब प्यार होना चाहिए। अनन्या एक और कमेंट पढ़ती हैं कि आपका नाम अनन्या पांडेय नहीं, फेक पांडेय होना चाहिए, जिसके जवाब में वो कहती हैं- आप मेरे बारे में सब कुछ कह सकते हैं, पर आर्टिफिशियल तो मैं बिल्कुल नहीं हूं। मैं 100% रियल हूं। किसी ने अनन्या के पूछा कि शादी क्यों नहीं कर रही हैं। इस पर एक्ट्रेस ज़ोर से चौंकते हुए कहती हैं- 30 साल में पूछना। अभी नहीं।

    अरबाज़ ने प्रोमो के साथ लिखा- पिंच बाई अरबाज़ ख़ान के अगले एपिसोड की एक झलक, जिसमें जनरेशन ज़ी की सुपरस्टार, टैलेंटेड, ख़ूबसूरत और हमेशा पॉज़िटिव रहने वाली अनन्या पांडेय चुभने वाले कमेंट्स पर करारे जवाब देंगी। बता दें, चंकी पांडेय की बेटी अनन्या ने करण जौहर निर्मित फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वो पति पत्नी और वो और खाली पीली में नज़र आयीं। अनन्या की आने वाली फ़िल्मों में शकुन बत्रा निर्देशित एक फ़िल्म और लाइगर शामिल है, जिसमें अनन्या विजय देवरकोंडा के साथ दिखेंगी।