Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमिताभ बच्चन का ऐसा डुप्लीकेट कि जया बच्चन भी देखकर खा जाएंगी धोखा, बिग बी भी रह जाएंगे हैरान

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sat, 28 May 2022 01:24 PM (IST)

    बिग बी और शशिकांत पेडवाल में इतनी समानता है कि फैंस भी कंफ्यूज हो गए। एक ने लिखा इनके लिए भी कोई रेखा खोज दो तो किसी ने कहा शशिकांत इतने ज्यादा अमिताभ बच्चन लग रहे हैं कि मैं भी सोच में पड़ गई।

    Hero Image
    Amitabh bachchans duplicate Shashikant Pedwal photos goes viral

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन देश के लाखों- करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। उनके चाहने वाले आपको दुनिया के कोने-कोने में मिल जाएंगे। पिछले 5 दशक से भारतीय सिनेमा की पहचान अमिताभ बच्चन की तरफ दिखने की चाहत में लोग क्या-क्या नहीं करते। कोई उनके जैसी हेयर स्टाइल रखता है को कोई अपनी आवाज बिग बी वाली बेस लाकर ही खुश है। लोग हर तरह से उनकी नकल करने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी को देखा है जो पूरी तरह से उनकी कार्बन कॉपी हो! नहीं? तो चलिए हम मिलाते हैं आपको...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुणे के एक प्रोफेसर, शशिकांत पेडवाल को पहली नजर में देखकर आपको भी धोखा हो जाएगा। आपको लगेगा कि जैसे सामने खुद अमिताभ बच्चन चलते हुए आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी स्टाइल और लुक देखकर शॉक्ड रह गए। वो सोच में पड़ गए कि आखिर शशिकांत हूबहू अमिताभ बच्चन कैसे नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shashikant Pedwal (@shashikant_pedwal)

    अमिताभ बच्चन के लुक अलाइक शशिकांत पेडवाल का नाइट वॉक करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहंशाह के इसी नाम के गीत के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'अंधेरी रातों में...'।  शशिकांत पेडवाल का ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shashikant Pedwal (@shashikant_pedwal)

    शशिकांत पेडवाल के इस वीडियो पर लोग काफी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये तो अमिताभ से ज्यादा अमिताभ हैं। एक अन्य ने मजाक में कहा, 'कॉपीराइट क्लेम करो इसपर' एक तीसरे ने कहा, 'इनको ले लो मूवी में। पैसा बच जाएगा' कुछ अन्य लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'हां, असली शहंशाह सर की तरह दिखते हैं' और, 'मुझे लगा कि यह अमिताभ हैं ... बहुत अच्छा प्रदर्शन।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Shashikant Pedwal (@shashikant_pedwal)

    बिग बी और शशिकांत पेडवाल में इतनी समानता है कि फैंस भी कंफ्यूज हो गए। एक ने लिखा, 'इनके लिए भी कोई रेखा खोज दो, तो किसी ने कहा शशिकांत इतने ज्यादा अमिताभ बच्चन लग रहे हैं कि मैं भी सोच में पड़ गई'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shashikant Pedwal (@shashikant_pedwal)