विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amitabh Bachchan की ब्लॉकबस्टर मूवी से गरीब हो गया था डायरेक्टर, एक साल तक कर्ज में रहा डूबा

Published: Tue, 15 Oct 2024 03:52 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2024 04:10 PM (IST)

सदी के महानायक के तौर पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को जाना जाता है। अपने करीब 5 दशक के फिल्मी ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के अभिनेता (Photo Credit-Jagran)
अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के अभिनेता (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन की कल्ट मूवी से जुड़ा है किस्सा
  2. निर्देशक की आर्थिक स्थिति हो गई थी खराब
  3. रिलीज के बाद फिल्म ने रचा दिया था इतिहास

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 5 दशक से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। मौजूदा समय में अपने साथी कलाकार रजनीकांत की तमिल फिल्म वेट्टैयन को लेकर बिग बी का नाम चर्चा में बना हुआ है। इतने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने जंजीर, शोले, दीवार, मुक्कदर का सिकंदर और मिस्टर नटवर लाल जैसे अनगिनत आइकॉनिक मूवीज भी दी हैं। 

लेकिन आज चर्चा बिग बी की उस फिल्म के बारे में की जाएगी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही और 36 साल बाद भी उसे कल्ट मूवी के आधार पर जाना जाता है। इस फिल्म के निर्देशक को एक साल तक गरीबी झेलनी पड़ी थी, ऐसा क्यों हुआ और क्या कारण था। आइए इस लेख में डिटेल्स में जानते हैं। 

इस फिल्म के डायरेक्टर पर आई थी आर्थिक तंगी

70 से लेकर 80 के दशक के बीच अमिताभ बच्चन ने बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी थी। हालांकि, इस दौरान फिल्म कुली के समय उनको गंभीर चोट लगी, जिसके एक्टर की जान पर बन आई थी और उन्हें काफी समय तक एक्टिंग से दूर रहना पड़ा था। इसी समय वह एक और फिल्म की तैयारी में लगे थे, जिसका नाम शहंशाह (Shahenshah Movie) था। इसका डायरेक्शन टीनू आनंद (Tinnu Anand) ने किया, लेकिन अमिताभ की चोट की वजह से टीनू की शहशांह पर संकट आ गया। 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर बहू Aishwarya Rai ने किया खूबसूरत पोस्ट, ट्रोलर्स के मुंह पर लग गया ताला

शहंशाह फिल्म (फोटो क्रेडिट-IMDB)

रेडियो नशा को दिए एक इंटरव्यू में टीनू ने इस फिल्म की मेकिंग को लेकर खुलकर बात की और बताया किस तरह से शहंशाह से बिग बी को रिप्लेस करने तक की नौबत आ गई थी। उन्होंने कहा-

शहंशाह मेरे लिए एक बड़ी चैलेंजिग फिल्म रही। कुली के सेट पर अमिताभ बच्चन के गंभीर रूप से घायल होने से फिल्म के बंद होने की नौबत भी आन पड़ी थी। क्रू मेबर्स, टिकट और अन्य खर्चों में पूरा बजट बिगड़ गया। जब एक साल तक फिल्म को शुरू करने को लेकर कुछ भी नजर नहीं आया तो लेनदारों ने भी एडवांस वापस मांगना शुरू कर दिया। मेरे लिए मोटी रकम को वापस करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा और उस एक साल तक मैंने आर्थिक तंगी को झेला और गरीबी में वक्त गुजारा। 

अमिताभ को किया जा रहा था रिप्लेस

अपने इस बयान को जारी रखते हुए टीनू आनंद ने इस बात का भी खुलासा किया था। एक वक्त पर शहंशाह से अमिताभ को रिप्लेस किया जा रहा था और उनकी जगह दो कलाकारों से संपर्क साधा गया। उन्होंने बताया-

फोटो क्रेडिट-IMDB

चोटिल अमिताभ बच्चन की वापसी को लेकर कोई अपडेट हमारे पास मौजूद नहीं था। मैं चाहता था कि ये फिल्म किसी भी हाल में पूरी हो, क्योंकि मेरे ऊपर कर्ज बढ़ता जा रहा था। हमने ये फैसला किया कि बिग बी की जगह फिल्म में किसी और एक्टर को लिया जाए। इसके लिए जैकी श्रॉफ और जितेंद्र से संपर्क साधा गया। लेकिन बाद में मुझे ये एहसास हो गया कि शहंशाह के किरदार के साथ न्याय सिर्फ और सिर्फ अमिताभ बच्चन की कर सकते हैं।

ब्लॉकबस्टर हुई शहंशाह

टीनू आनंद ने इस बात की जानकारी भी दी कि अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन ने उन्हें इस बात का आश्वासन दिया कि बिग बी जल्द ही ठीक होकर शहंशाह की शूटिंग को पूरा करेंगे।इसके बाद वहीं और इतने उतार चढ़ाव के बाद साल 1988 में शहंशाह को बड़े पर्दे पर रिलीज किया।

शहंशाह फिल्म 1988 (फोटो क्रेडिट-IMDB)

आलम ये रहा कि शहंशाह 80 के दशक की सबसे सफल फिल्मों में शुमार रही और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। जिसकी बदौलत शहंशाह को आज भी कल्ट फिल्म और अमिताभ को बॉलीवुड के शहंशाह के तौर पर जाना जाता। साथ ही टीनू आनंद की आर्थिक स्थिति भी इस फिल्म से सफलता से सुधर सकी।

ये भी पढ़ें- इस सुपरस्टार ने शुरू किया था एडवांस बुकिंग का ट्रेंड, फिल्म देखने के लिए चक्का-जाम कर देते थे फैंस