विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ बच्चन ने प्रभास संग शूट किया 'प्रोजेक्ट के' का पहला शॉट, इंप्रेस हो जमकर की बाहुबली स्टार की तारीफ

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Sat, 19 Feb 2022 12:30 PM (IST)

अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों नाग अश्विन की अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में ...और पढ़ें

Amitabh Bachchan and Prabhas instagram account image
Amitabh Bachchan and Prabhas instagram account image

नई दिल्ली, जेएनएन। बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन संग काम करना किसी भी एक्टर के लिए सपने के सच होने जैसा है। उनके जैसे लेजेंडरी एक्टर के साथ एक फ्रेम में होना किसी के भी करियर को बूस्ट कर सकता है। लेकिन अमिताभ बच्चन खुद ऐसा सम्मान फिल्म जगत के किसी और एक्टर के साथ काम कर महसूस कर रहे हैं। यह कोई और नहीं बल्कि बाहुबली स्टार प्रभास हैं। अमिताभ बच्चन ने इस बात का खुलासा खुद सोशल मीडिया के जरिए किया।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों प्रभास संग नाग अश्विन की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का नाम अस्थायी रूप से 'प्रोजेक्ट के' रखा गया है। अमिताभ ने हाल ही में प्रभास के साथ फिल्म में अपना पहला शॉट शूट किया। जिसकी खुशी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए प्रभास की तारीफ की।

पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ''... पहला दिन .. पहला शॉट .. 'बाहुबली' प्रभास के साथ पहली फिल्म .. और उनकी कंपनी के औरा में होने यह एक सम्मान है, उनकी प्रतिभा और उनकी अत्यधिक विनम्रता .. सीखने के लिए आत्मसात.. !!"

अमिताभ बच्चन से पहले प्रभास ने भी सोशल मीडिया पर वेटेरन एक्टर संग काम करने की खुशी जाहिर करते हुए उनकी प्रशंसा की थी। प्रभास ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। लेजेंडरी अमिताभ बच्चन सर के साथ आज 'प्रोजेक्ट के' का पहला शॉट पूरा किया!"

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

आपको बता दें कि 'प्रोजेक्ट के' एक पैन इंडिया फिल्म है। जो अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही काफी चर्चा में है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में हैं और उन्होंने हाल ही में हैदराबाद में प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट के' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है।

यह एक साइंस-फिक्शन जॉनर की फिल्म है, जिसका विशाल सेट हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में बनाया गया है। 'प्रोजेक्ट के' को अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक माना जा रहा है।