विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरी पैंट की बेल्ट टूट गई...', Amitabh Bachchan ने 'बच गया' पोस्ट पर दी सफाई; KBC के सेट पर घटी थी मजेदार घटना

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:08 PM (GMT+05:30)

जिस 'बच गया' पोस्ट को लेकर लोग परेशान हो रहे थे, उसे लेकर अब अमिताभ बच्चन ने अपनी सफाई पेश ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन ने बच गया पोस्ट पर दी सफाई/फोटो- इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन ने बच गया पोस्ट पर दी सफाई/फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन ने 'बच गया' पोस्ट पर दी सफाई

  2. केबीसी सेट पर पैंट की बेल्ट टूटने की घटना

  3. फैंस की चिंता और बिश्नोई गैंग के कयासों पर विराम

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी डेली लाइफ रूटीन की कई बातें व्लॉग और एक्स पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर करते हैं। बीते दिनों बिग बी ने सोशल मीडिया पर 'बच गया' लिखकर पोस्ट शेयर किया था, जिसने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी थी।

उनके फैंस ये अंदाजा लगा रहे थे कि कहीं 83 वर्षीय अभिनेता अपनी हेल्थ को लेकर तो कोई अपडेट नहीं दे रहे हैं। अब हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने 'बच गया' रिमार्क पर सफाई देते हुए बताया है कि उन्होंने ये पोस्ट क्यों किया था।

KBC के साथ शूटिंग के बीच में हुई थी ये दिक्कत

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर बुधवार को एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग के दौरान मेरी पैंट की बेल्ट टूट गई थी, जिसके बाद मैंने जल्दी से नाड़ा बांध लिया और मैं बच गया।"

शहंशाह अमिताभ बच्चन ने बच गए लिखकर पोस्ट शेयर किया था, तो सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर्स ने उसके तार सीधा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़े थे, क्योंकि कथित तौर पर बिश्नोई गिरोह के सदस्यों द्वारा अभिनेता को निशाना बनाने की कथित साजिश की खबरें आ रही थीं।

Screenshot 2026-11-18 210229

दिल्ली पुलिस ने दो शूटर्स को किया था गिरफ्तार?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बी का सिर्फ 'बच गया' पोस्ट ने लोगों का ध्यान इसलिए भी ज्यादा खींचा, क्योंकि तीन दिन पहले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो कथित शूटर्स को गिरफ्तार किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि ये वहीं शूटर्स थे जो दिल्ली के एक बिजनेसमैन के साथ-साथ बिग बी को भी निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहे थे।

Untitled Design - 2026-11-18T205105.304

आपको बता दें कि, टाइगर श्रॉफ पर हुई हमले के बाद अभिषेक बच्चन खुद भी निजी तौर पर अपने पिता की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए नजर आए। पिछली दो मीटिंग में अमिताभ बच्चन ने बुलेट प्रूफ कांच के पीछे से ही फैंस से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें- 50 साल पुराना Mukesh का गाना, बना एम.एस. धोनी का 'विदाई एंथम'; इंटरनेट पर छाया सदाबहार गीत

यह भी पढ़ें- आराध्या के 15वें जन्मदिन पर दादा Amitabh Bachchan ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- 'घर की पोती भाग्यशाली...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।