यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hardik Pandya संग तलाक की खबरों के बीच जेठानी के साथ पैपराजी को पोज देती नजर आईं नताशा स्तांकोविक
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविच की पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार तलाक की खबरें सामने आ रही ...और पढ़ें

HighLights
- नताशा स्टानकोविच का नया वीडियो आया सामने
- बेटे संग दिखीं नताशा स्टानकोविच
- जेठानी पंखुड़ी शर्मा भी आईं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टानकोविच पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का तलाक हो रहा है। हालांकि, इन खबरों पर अभी तक दोनों स्टार्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। लगातार इस खबर ने जमकर हंगामा मचा रखा है।
बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक में इस बात पर चर्चा है कि आखिर क्या वाकई में हार्दिक और नताशा अलग हो रहे हैं। हालांकि, इन खबरों के बीच एक्ट्रेस का रविवार को एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस को थोड़ी राहत की सांस मिली है।
यह भी पढ़ें- Hardik Pandya से तलाक की खबरों के बीच Natasa Stankovic के क्रिप्टिक पोस्ट ने खींचा ध्यान, उलझन में पड़े फैंस
जेठानी के साथ नजर आईं नताशा
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की अफवाहों से भरा हुआ है। इस बीच अब नताशा का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। रविवार को अभिनेत्री अपने लाडले अगस्त्य पंड्या और जेठानी पंखुड़ी शर्मा (Pankhuri Sharma) के मुंबई के एक स्टोर से बाहर निकलते स्पॉट किया। इस दौरान सभी ने पैपराजी को पोज दिए।

