Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Article 370 की गहमागहमी के बीच Karan Deol का बॉलीवुड में ज़ोरदार स्वागत, जानिए किसने क्या कहा...

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 06 Aug 2019 08:17 AM (IST)

    बहुत कम लोग जानते होंगे कि सनी देओल की डेब्यू फ़िल्म बेताब भी 36 साल पहले 5 अगस्त को रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म से सनी के साथ अमृता सिंह ने डेब्यू किया ...और पढ़ें

    Hero Image
    Article 370 की गहमागहमी के बीच Karan Deol का बॉलीवुड में ज़ोरदार स्वागत, जानिए किसने क्या कहा...

    नई दिल्ली, जेएनएएन। 5 अगस्त का दिन देश के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 (Article 370) ख़त्म कर दिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया में तहलका मचा हुआ है। आर्टिकल 370 और सरकार के इस फ़ैसले को लेकर ट्वीट्स की सूनामी आयी हुई है, मगर इस गहमागहमी के बीच बॉलीवुड में सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) के डेब्यू का स्वागत किया जा रहा है। तमाम सेलेब्रिटीज़ ने पल पल दिल के पास (Pal Pal Dil Ke Paas) का टीज़र शेयर करके करण और सहर बाम्बा (Sahher Bambba) का वेल्कम किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अक्षय कुमार ने टीज़र शेयर करते हुए लिखा- ''पहले प्यार के जादू को फिर से पैदा किया है। ख़ूबसूरत ढंग से शूट किया गया है। बधाई सनी देओल और करण के लिए शुभकामनाएं। विरासत निश्चित रूप से आगे बढ़ेगी।'' अक्षय के ट्वीट के जवाब में सनी ने उनका शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि उनकी प्रतिक्रिया वाकई मायने रखती है। 

    वरुण धवन ने लिखा कि टीज़र देखकर लगता है कि काफ़ी प्यार और मेहनत से बनाया गया है। करण और सहर का स्वागत कीजिए। विद्युत जाम्वाल ने भी टीज़र शेयर करके करण का बॉलीवुड में स्वागत किया है। अर्जुन कपूर ने लिखा- स्वागत है करण और सहर। सिनेमा की दुनिया में यह तुम्हारे ख़ूबसूरत सफ़र की शुरुआत है। सनी देओल के साथ गदर जैसी फ़िल्म बनाने वाले निर्देशक अनिल शर्मा ने भी करण को डेब्यू की बधाई दी है।

    बहुत कम लोग जानते होंगे कि सनी देओल की डेब्यू फ़िल्म बेताब भी 36 साल पहले 5 अगस्त को रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म से सनी के साथ अमृता सिंह ने डेब्यू किया था। पल पल दिल के पास को सनी ने ख़ुद निर्देशित किया है। फ़िल्म का टाइटल धर्मेंद्र की हिट फ़िल्म ब्लैकमेल के गाने से लिया गया है।

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप