Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोवा वेकेशंस पर बोल्ड अंदाज में नजर आईं अमीषा पटेल, ट्रोल करते हुए यूजर्स ने बोला 'आंटी'

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sun, 26 Sep 2021 12:35 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर वो खूब एक्टिव रहती हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बेहद बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं।

    Hero Image
    Ameesha Patel shared video of Goa vacation. photo source @ameeshapatel9 instagram.

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर वो खूब एक्टिव हैं और अक्सर अपने फोटोज वीडियो के चलते सुर्खियों में रहती हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेहद बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं। अमीषा पटेल ने गोवा वेकेशन की एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वो मल्टी कलर की बिकिनी पहने हुए धूम सेक रही हैं। साथ ही उन्होंने डार्क सनग्लास भी लगाया हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, गोवा में सूरज की धूम में भिगना। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर आए हुए कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन अब तक वीडियो को ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही एक यूजर्स ने कमेंट कर लिखा, ‘कसम से अंटी आप ये दिशा, सोफिया जैसी की दुकान बंद करवाओगी।’

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

    अमीषा पटेल को आखिरी बार साल 2018 में आई नीरज पाठक द्वारा निर्देशित और चिराग धरीवाल द्वारा निर्मित फिल्म भैयाजी सुपरहिट में अभिनेता सनी देओल के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म में अमीषा ने सनी की पत्नी का किरदार निभाया है। बता दें कि अमीषा ने अपने करियर की शुरूआत साल 2000 में आई ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म कहो ना प्यार है से की थी। उसके बाद उन्होंने अभिनेता सनी देओल के साथ फिल्म गदर एक प्रेम कथा में उनकी पत्नी सकीना का अहम रोल प्ले किया है।

    Ameesha

    इसके बाद उन्होंने ये जिंदगी का सफर, क्रांति, क्या यही प्यार है, हमराज, ऐलान, जमीर, मंगल पांडे, ये है जलवा, तथास्तु, वादा, परवाना, सुनो ससुरजी, आप मुझे अच्छे लगने लगे, रेस 2 जैसी फिल्म में अहम किरदार प्ले किए हैं। वहीं उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 में भी देखा गया था।

    comedy show banner
    comedy show banner