विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ameen Sayani Death: रेडियो शो 'बिनाका गीतमाला' की मशहूर आवाज अमीन सयानी का देहांत

Published: Wed, 21 Feb 2024 11:00 AM (IST)Updated: Wed, 21 Feb 2024 01:19 PM (IST)

Ameen Sayani Death आइकॉनिक रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी ने मंगलवार की रात मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। ...और पढ़ें

रेडियो की दुनिया के बादशाह अमीन सयानी का निधन, (X Image)
रेडियो की दुनिया के बादशाह अमीन सयानी का निधन, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ameen Sayani Death: रेडियो की दुनिया के जाने- माने अनाउंसर अमीन सयानी का निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। अमीन सयानी के निधन से उनका परिवार शोक में डूब गया है।

दुख में डूबा परिवार

दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर ने मंगलवार की रात मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे राजिल सयानी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अमीन सयानी को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अंतिम संस्कार को लेकर उनके बेटे ने कहा कि वो इस पर जल्द अपडेट देंगे। इस दुख की घड़ी में अमीन सयानी के परिवार के साथ- साथ उनके फैंस भी सदमे में हैं।

अमीन सयानी के निधन पर आकाशवाणी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा गया, "सबसे शानदार प्रेजेंटर्स में से एक, अमीन सयानी गुजर गए हैं। वो रेडियो शो बिनाका गीतमाला (Binaca Geetmala) के आइकोनिक प्रजेंटर थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

यह भी पढ़ें: Ameen Sayani Death: खामोश हो गई 'गीतमाला' की मनमोहक आवाज, जानें कौन थे रेडियो की दुनिया के 'सरताज' अमीन सयानी?

रेडियो की दुनिया में रहे बादशाह

21 दिसंबर, 1932 को जन्मे अमीन सयानी रेडियो की दुनिया के सुपरस्टार थे। उन्होंने रेडियो को पहचान दिलाने में बड़ा योगदान दिया। ‘गीतमाला’ उनके लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है। इस एक शो ने अमीन सयानी को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई। खूबसूरत आवाज और आकर्षक अंदाज के लिए वो अपने फैंस के बीच सुपरस्टार थे। अमीन सयानी ने अपने रेडियो करियर में 50 हजार से भी ज्यादा शोज किए। 

मंत्रमुग्ध कर देती थी आवाज 

यह भी पढ़ें- Rituraj Singh के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, वरुण धवन से मनोज बाजपेयी तक, इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

अमीन सयानी का 'बहनों और भाइयों' के साथ श्रोताओं को संबोधित करने का तरीका आज भी जहन में ताजा है और यह ट्रेंडसेटर रहा है। अमीन सयानी रेडियो की दुनिया में बादशाह बनकर रहे थे। उनकी आवाज का जादू सुनने वाले को मंत्रमुग्ध कर देता था, जो अब सिर्फ यादों में रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।