Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Allu Arjun Movies On OTT: पुष्पा की तरह फायर हैं अल्लू अर्जुन की ये फिल्में, यह रही धमाकेदार मूवीज की लिस्ट

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Fri, 07 Apr 2023 02:31 PM (IST)

    Allu Arjun Top Hindi Dubed Movies On OTT अल्लू अर्जुन के लाखों-करोड़ों फैंस उनकी फिल्म पुष्पा द रूल की रिलीज से पहले डीजे से लेकर आर्या 2 तक इन डब फिल्मों का ओटीटी पर लुत्फ उठा सकते हैं।

    Hero Image
    Allu Arjun top hindi dubed Movies on OTT Pushpa The Rule arya Yevadu DJ

    नई दिल्ली, जेएनएन। Allu Arjun hit Movies on OTT: 'पुष्पा: द रूल' के पैन इंडिया रिलीज के बाद साल 2022 की शुरुआत में जिस एक्टर की सबसे ज्यादा चर्चा रही, वो थे अल्लू अर्जुन। इन्होंने साबित तक दिया कि अर्जुन की ही तरह इनका निशाना भी दर्शकों के दिलों पर सीधा और पक्का है, पूरी तरह से फायर है ये...।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अल्लू अर्जुन की टॉप हिंदी डब फिल्में

    वैसे हिंदी के दर्शकों के लिए अल्लू अर्जुन का नाम कोई नया नहीं है, पुष्पा से पहले वो तेलुगु की दर्जनों डब हिंदी फिल्मों में टीवी पर लगभग रोज ही नजर आ जाते हैं। मैं हूं लकी द रेसर, आर्या का दीवाना सहित उनकी फिल्मों के लोग दीवाने हैं। अल्लू अर्जुन के एक्शन, कॉमेडी, डांस और रोमांस को पसंद करने वालों की संख्या हिंदी बेल्ट में भी करोड़ों में है। तो चलिए नजर डालते है उनकी ऐसी फिल्मों पर जिसे आप आराम से घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं...

    आर्या 2

    ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर मौजूद  इस फिल्म के लिए आपको अठन्नी भी खर्च नहीं करनी पड़ेगी और मजा लाखों का है। एक लड़का जिससे सच्ची मोहब्बत करता है, उसके लिए किस हद से गुजर सकता है, उसकी दास्तां है आर्या 2

    सन ऑफ सत्यमूर्ति

    मां और बेटे की बॉन्डिंग पर आपने कई फिल्में देखी होंगी, लेकिन एक प्यार करने वाला बेटा अपने पिता को मां से ज्यादा चाहता है और उनके सम्मान के लिए सब कुछ करने को तैयार है। इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु भी लीड रोल में है। इसे आप यूट्यूब पर आसानी से देख करते हैं बिना एक भी रुपया खर्च किए।

    डीजे

    अल्लू अर्जुन की ये फिल्म साल 2017 में सलमान खान की ट्यूबलाइट के साथ रिलीज हुई थी। डीजे ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी और ट्यूबलाइट पिट गई। इसका हिंदी डब वर्जन आपको यूट्यूब पर मिल जाएगा। फिल्म में पूजा हेगड़े भी अपने हुस्न की बिजलियां गिरा रही हैं।

    डेंजरस खिलाड़ी

    अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको अल्लू अर्जुन की डेंजरस खिलाड़ी जरूर देखनी चाहिए। साल 2013 की इस फिल्म में आपको धमाकेदार एक्शन और कॉमेडी देखने को मिल जाएगी।

    मैं हूं लकी द रेसर

    अल्लू अर्जुन की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक है मैं हू लकी द रेसर। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि एक आम से लड़के की अपने भाई से कुछ खास नहीं बनती, लेकिन तब उनकी जिंदगी में ट्विस्ट आ जाता है जब एंट्री होती है पॉलीटिशियन शिवा रेड्डी की।

    'येवडु

    इस फिल्म में आरआरआर फेम राम चरण भी है। एक ऐसे लड़के की कहानी है जो प्लास्टिक सर्जरी के बाद अल्लू अर्जुन बन जाता है। एमी जैक्सन, राहुल देव, काजल अग्रवाल और श्रुति हसन जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।प्राइम वीडियो पर इसे देख सकते हैं।

    पुष्पा: द राइज

    अल्लू अर्जुन की ये पैन इंडिया फिल्म आपको हिंदी में अमेजन प्राइम पर देखने को मिल जाएगी। इस साल इसका सेकेंड पार्ट आने की उम्मीद की जा रही है।